जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच क्षेत्रीय इकाई दस नंबर बस्ती की नयी कमेटी का गठन चुनाव प्रबंधन समिति की देखरेख में किया गया. चुनाव पर्यवेक्षक कुमार धीरेंद्र एवं किशोर कुणाल गौतम के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई. चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राज किशोर सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
बैठक का संचालन मनीष कुमार ने किया. चुनाव के बाद रूमा कुमारी को महिला अध्यक्ष, प्रशंसा कुमारी (पम्मी कुमारी) को महासचिव, निरुपमा कुमारी को कोषाध्यक्ष और पुष्पा पांडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
जूही ठाकुर, रीमा सिंह, किरण सिंह और मिल्ली चौधरी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर गायत्री कुमारी, पिंकी कुमारी, निनी कुमारी, रजनी शर्मा व प्रीति चुनी गयीं. डेज़ी पांडे, नीतू शर्मा, जुगनू भारती, शोभा सिंह और अनिता देवी को संयुक्त सचिव के रूप में मनोनीत किया गया।
शोभा सिंह और रश्मि शर्मा को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया, जबकि गीता सिंह, नीलम चौधरी, वदेही चौधरी, श्यामा चौधरी और अर्चना चौधरी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारी समिति सदस्य के रूप में प्रीति, आभा, नीमा, रितु, रितु, कुसुम, रूपा, रोजी, निशा रानी, नीमा देवी, पूनम पांडे, ममता और अन्य सदस्यों को चुना गया।
ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार और केंद्रीय महासचिव जय कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई समिति संगठन को मजबूत करेगी और समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और कल्याण उन्मुख गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुमार संदेश (छक्कन चौधरी गौतम) ने विशेष योगदान दिया। रामउदय प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, मुन्ना जी, विजय कुमार, परशुराम सिंह, शोभा सिंह, रूपा चौधरी, विमला सिंह, सुधा सिंह, रश्मी सिंह, वैदेही चौधरी समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे. अंत में कुमार संदेश ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अतिथियों और सदस्यों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।




