Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

Mamata Banerjee के भतीजे अभिषेक पर हमला, कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Mamata Banerjee के भतीजे अभिषेक पर हमला, कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान   द मीडिया टाइम्स, 30 मई   TMC MP Abhishek Banerjee attacked :…

May 30, 2026
2 min read
Mamata Banerjee के भतीजे अभिषेक पर हमला, कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

Mamata Banerjee के भतीजे अभिषेक पर हमला, कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

 

द मीडिया टाइम्स, 30 मई

 

TMC MP Abhishek Banerjee attacked : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है। चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान पीड़ितों से मिलने पहुंचे टीएमसी नेता पर प्रदर्शनकारियों ने कच्चे अंडे फेंके और उनके साथ मारपीट की है। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत हेलमेट पहनाया गया। इसके बाद सुरक्षा घेरे के बीच बाहर निकाला गया। ये पूरी घटना सोनारपुर के कमराबाद इलाके की है। टीएमसी सांसद शनिवार शाम को अपनी पार्टी के एक मृतक कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे। वे करीब साढ़े चार बजे कमराबाद पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहले से मौजूद थे। इस प्रदर्शन में महिलाओं को आगे रखा गया था, जिनके हाथों में कच्चे अंडे थे। भारी विरोध को देखते हुए अभिषेक बनर्जी अपनी कार छोड़कर बाइक से इलाके के अंदर घुसने लगे। तभी प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित के घर से कुछ सौ मीटर पहले ही उन्हें रोक लिया। उनके सामने चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान उग्र भीड़ ने सड़क पर दो मोटरसाइकिलें भी फेंक दीं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद घायल अभिषेक बनर्जी को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अपने भतीजे और पार्टी के भविष्य पर हुए इस हमले की खबर मिलते ही टीएमसी चेयरपर्सन ममता बनर्जी तुरंत अपोलो अस्पताल पहुंचीं और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ममता बनर्जी ने इस हमले के पीछे सीधे तौर पर भाजपा और सुवेंदु सरकार के संरक्षण का आरोप लगाया है।

RECOMMENDED FOR YOU

राहुल गांधी इव्हेंटची मिमिक्री केल्यानंतर कॉमेडियनने तीन शो रद्द केले, त्याला धमक्या मिळाल्याचा दावा
भारतSep 22, 2026

राहुल गांधी इव्हेंटची मिमिक्री केल्यानंतर कॉमेडियनने तीन शो रद्द केले, त्याला धमक्या मिळाल्याचा दावा

कॉमेडियन पुलकित मणी यांनी सांगितले की, इंदूरमधील राहुल गांधींच्या 'स्टुडंट्स की गूंज' कार्यक्रमात त्याच्या कामगिरीनंतर त्याला सतत धमक्या मिळत असल्याचा आरोप केल्यानंतर त्याने नोएडा, लखनऊ आणि कानपूरमधील आगामी शो रद्द केले.

The Media Times.Live News Desk
दानम नागेंद्र यांनी अपात्रतेविरोधात सर्वोच्च न्यायालयात धाव घेतली, 23 सप्टेंबर रोजी सुनावणी
भारतSep 21, 2026

दानम नागेंद्र यांनी अपात्रतेविरोधात सर्वोच्च न्यायालयात धाव घेतली, 23 सप्टेंबर रोजी सुनावणी

खैरताबादच्या माजी आमदाराने तेलंगणा उच्च न्यायालयाच्या पक्षांतरविरोधी कायद्याअंतर्गत अपात्रतेच्या आदेशाला आव्हान दिले आहे आणि सर्वोच्च न्यायालयासमोर तातडीने सुनावणी घेण्याची मागणी केली आहे.

The Media Times.Live News Desk
भटक्या जनावरांच्या निवाऱ्यांबाबत सर्वोच्च न्यायालयात NHAI याचिका, विशेष खंडपीठ या प्रकरणावर सुनावणी करणार
भारतSep 21, 2026

भटक्या जनावरांच्या निवाऱ्यांबाबत सर्वोच्च न्यायालयात NHAI याचिका, विशेष खंडपीठ या प्रकरणावर सुनावणी करणार

भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरणाने देशभरात भटक्या गुरांसाठी आश्रयस्थान स्थापन करण्याच्या निर्देशांना आव्हान दिले आहे, आर्थिक आणि प्रशासकीय भार आणि स्थानिक स्वराज्य संस्था आणि जिल्हा प्रशासनाने जबाबदारी हाताळली पाहिजे असा युक्तिवाद केला आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube