Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

महिला आरक्षण बिल क्या है और अब तक क्या-क्या हुआ?

मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंज़ूरी दे दी है. यह बिल पिछले 27 साल से लटका हुआ है. कैबिनेट का फ़ैसला सार्वजनिक तो नहीं हुआ है लेकिन केंद्रीय…

Sep 19, 2023
2 min read
महिला आरक्षण बिल क्या है और अब तक क्या-क्या हुआ?

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंज़ूरी दे दी है. यह बिल पिछले 27 साल से लटका हुआ है. कैबिनेट का फ़ैसला सार्वजनिक तो नहीं हुआ है लेकिन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. इसके बाद इस बात की चर्चा तेज़ हो गई कि सरकार विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पेश कर सकती है.

महिला आरक्षण बिल सोमवार को लोकसभा में भी चर्चा में रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन में अपने अंतिम भाषण में कहा कि दोनों सदनों में अब तक 7500 से अधिक जन प्रतिनिधियों ने काम किया है, जबकि महिला प्रतिनिधियों की संख्या करीब 600 रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान ने सदन की गरिमा बढ़ाने में मदद की है.

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने पिछले 75 सालों में कांग्रेस सरकारों के कामकाज़ का लेखा-जोखा पेश किया. इस दौरान सोनिया गांधी ने उन्हें महिला आरक्षण बिल की याद दिलाई थी.

क्या है महिला आरक्षण बिल

महिला आरक्षण बिल 1996 से ही अधर में लटका हुआ है. उस समय एचडी देवगौड़ा सरकार ने 12 सितंबर 1996 को इस बिल को संसद में पेश किया था. लेकिन पारित नहीं हो सका था. यह बिल 81वें संविधान संशोधन विधेयक के रूप में पेश हुआ था.

बिल में संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण का प्रस्ताव था. इस 33 फीसदी आरक्षण के भीतर ही अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए उप-आरक्षण का प्रावधान था. लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं था.

इस बिल में प्रस्ताव है कि लोकसभा के हर चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किया जाना चाहिए. आरक्षित सीटें राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में रोटेशन के ज़रिए आवंटित की जा सकती हैं.

इस संशोधन अधिनियम के लागू होने के 15 साल बाद महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण ख़त्म हो जाएगा.

RECOMMENDED FOR YOU

राहुल गांधी के कार्यक्रम की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने तीन शो रद्द किए, दावा किया कि उन्हें धमकियां मिलीं
भारतSep 22, 2026

राहुल गांधी के कार्यक्रम की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने तीन शो रद्द किए, दावा किया कि उन्हें धमकियां मिलीं

कॉमेडियन पुलकित मणि ने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के 'स्टूडेंट्स की गूंज' कार्यक्रम में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने नोएडा, लखनऊ और कानपुर में आगामी शो रद्द कर दिए।

The Media Times.Live News Desk
अयोग्यता के खिलाफ दानम नागेंदर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सुनवाई 23 सितंबर को
भारतSep 21, 2026

अयोग्यता के खिलाफ दानम नागेंदर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सुनवाई 23 सितंबर को

खैरताबाद के पूर्व विधायक ने दलबदल विरोधी कानून के तहत तेलंगाना उच्च न्यायालय के अयोग्यता आदेश को चुनौती दी है और उच्चतम न्यायालय के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग की है।

The Media Times.Live News Desk
आवारा पशु आश्रयों को लेकर एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ
भारतSep 21, 2026

आवारा पशु आश्रयों को लेकर एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तीय और प्रशासनिक बोझ का हवाला देते हुए देश भर में आवारा मवेशियों के लिए आश्रय स्थापित करने के निर्देशों को चुनौती दी है और तर्क दिया है कि स्थानीय निकायों और जिला प्रशासन को जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube