Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

तीज के रंग में रंगा जमशेदपुर, रानी गुप्ता के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर

नृत्य, गीत और एकांकी से सजा समारोह; सामाजिक एवं शिक्षा क्षेत्र की विभूतियां हुईं सम्मानित

Sep 7, 2026
2 min read
Jamshedpur Celebrates Teej in Vibrant Colors as Women Showcase Their Talent at Rani Gupta’s Event

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर | संवाददाता

हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन एवं सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में साकची स्थित कैना लाइट होटल में भव्य तीज महोत्सव आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर एसपी ऋषभ तिवारी, भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, समाजसेविका पूर्वी घोष एवं प्राचार्य डॉ. आरती रिझावन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश वंदना के साथ शुरू हुए समारोह में महिलाओं ने नृत्य, गीत और एकांकी की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

इस अवसर पर शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों को शॉल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की मौजूदगी ने पूरे समारोह को तीज के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की उपनिदेशिका एवं सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेविका रानी गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्याम शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नीतू सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सविता देवी, संध्या रानी सहित संस्था के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए

चोरी मानगो के जवाहर नगर में एक बंद घर में हुई, जब मालिक नमाज के लिए पास की मस्जिद में गया था।

The Media Times.Live News Desk
गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया
झारखंडSep 21, 2026

गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया

हाथी ने गोदाम का शटर तोड़ दिया और सुबह करीब तीन बजे एसएफसी चावल भंडारण सुविधा में घुस गया; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

The Media Times.Live News Desk
खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा
झारखंडSep 21, 2026

खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा

झारखंड मुक्ति मोर्चा संशोधित खनिज कानून के खिलाफ अपने अभियान को ब्लॉक स्तर के विरोध प्रदर्शन से लेकर जिला और राज्य स्तर के कार्यक्रमों की ओर ले जा रही है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube