Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

टाटा पिगमेंट्स कर्मचारियों को बोनस का तोहफा, 95 कर्मचारियों के खातों में पहुंची राशि

Sep 16, 2026
2 min read
Bonus Gift for Tata Pigments Employees, Amount Credited to Accounts of 95 Employees

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live News Desk
The Media Times

जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित टाटा पिगमेंट्स के कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन खुशियों भरा रहा। कंपनी प्रबंधन और टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस समझौते पर सहमति बनने के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बोर्ड रूम में आयोजित बैठक के दौरान प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने बोनस समझौते को अंतिम रूप दिया।

समझौता संपन्न होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने बुधवार को ही 95 कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि हस्तांतरित कर दी। इस वर्ष बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच कुल 47.50 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है। बोनस की राशि खाते में पहुंचते ही कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखा गया।

समझौते के अनुसार, कर्मचारियों को इस वर्ष अधिकतम 73,629 रुपये और न्यूनतम 58,839 रुपये बोनस के रूप में मिले हैं। कंपनी और यूनियन के बीच हुए समझौते को कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों ने किए हस्ताक्षर

बोनस समझौते पर कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक सरोज कुमार बनर्जी, मुख्य कारखाना प्रबंधक मानित कुमार, प्लांट हेड केएम महाराजा, मुख्य वित्तीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और हेड एचआर अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए।

वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह और सत्यानारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा और अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम तथा पायो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बोनस की राशि का तत्काल भुगतान होने से कर्मचारियों को वित्तीय राहत मिली है। समझौते के बाद प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए

चोरी मानगो के जवाहर नगर में एक बंद घर में हुई, जब मालिक नमाज के लिए पास की मस्जिद में गया था।

The Media Times.Live News Desk
गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया
झारखंडSep 21, 2026

गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया

हाथी ने गोदाम का शटर तोड़ दिया और सुबह करीब तीन बजे एसएफसी चावल भंडारण सुविधा में घुस गया; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

The Media Times.Live News Desk
खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा
झारखंडSep 21, 2026

खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा

झारखंड मुक्ति मोर्चा संशोधित खनिज कानून के खिलाफ अपने अभियान को ब्लॉक स्तर के विरोध प्रदर्शन से लेकर जिला और राज्य स्तर के कार्यक्रमों की ओर ले जा रही है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube