Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Education

अमेरिकी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए गलत दस्तावेज देने का आरोपी भारतीय छात्र स्वदेश लौटेगा

द मीडिया टाइम्स डेस्क  न्यूयॉर्क: अमेरिका में एक विश्वविद्यालय में दाखिला पाने के लिए कागजात में हेरफेर करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय छात्र को अमेरिकी अधिकारियों के…

Aug 4, 2024
2 min read
अमेरिकी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए गलत दस्तावेज देने का आरोपी भारतीय छात्र स्वदेश लौटेगा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

न्यूयॉर्क: अमेरिका में एक विश्वविद्यालय में दाखिला पाने के लिए कागजात में हेरफेर करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय छात्र को अमेरिकी अधिकारियों के साथ हुए एक समझौते के तहत स्वदेश भेजा जाएगा।आर्यन आनंद (19) ने शिक्षण सत्र 2023-2024 में पेंसिल्वेनिया के लेहाए विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे।लेहाए विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से प्रकाशित समाचार पत्र ‘द ब्राउन एंड व्हाइट’ की पिछले महीने की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पुलिस जांच में पाया गया है कि आनंद ने प्रवेश और वित्तीय सहायता संबंधी दस्तावेजों में हेरफेर की है।खबर में कहा गया था कि उसने दाखिला और छात्रवृत्ति हासिल करने के लिए ‘‘अपने पिता की मौत का झूठा दावा भी किया था।’आनंद पर

मजिस्टेरियल डिस्ट्रिक्ट जज जॉर्डन निस्ले की अदालत में मुकदमा चलाया गया,

जिसकी जमानत राशि 25 हजार अमेरिकी डॉलर थी। उसे जालसाजी के आरोप में दोषी ठहराया गया।
आनंद पर मजिस्टेरियल डिस्ट्रिक्ट जज जॉर्डन निस्ले की अदालत में मुकदमा चलाया गया, जिसकी जमानत राशि 25 हजार अमेरिकी डॉलर थी। उसे जालसाजी के आरोप में दोषी ठहराया गया।वेबसाइट‘लेहाएवैलीलाइव डॉट कॉम’ ने बचाव पक्ष के वकील मौली हेइडोर्न के हवाले से बताया कि याचिका समझौते के तहत आनंद को एक से तीन महीने की सजा सुनाई गई, ‘जो उसके द्वारा जेल में बिताई गई अवधि’ के समान है। इस समझौते के तहत आनंद को भारत लौटना होगा। लेहाए विश्वविद्यालय ने छात्र से 85,000 अमेरिकी डॉलर की क्षतिपूर्ति की मांग नहीं की। उसे रिहा करके अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के अधिकारियों के सुपुर्द किया गया।छात्र की ओर से प्रवेश के लिए दस्तावेजों में हेरफेर किए जाने का पूरा मामला तब सामने आया, जब उसने सोशल मीडिया मंच ‘रेडिट’ पर एक पोस्ट साझा किया, जिसका शीर्षक था ‘‘मैंने झूठ की बुनियाद पर अपना जीवन और करियर बनाया।’

 

 

 

 

 

RECOMMENDED FOR YOU

यूजीसी ने विकलांग छात्रों के अधिकारों पर नियम सख्त किए, विश्वविद्यालयों से डेटा मांगा
शिक्षाSep 20, 2026

यूजीसी ने विकलांग छात्रों के अधिकारों पर नियम सख्त किए, विश्वविद्यालयों से डेटा मांगा

विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को 30 सितंबर, 2026 तक प्रवेश, कर्मचारियों की नियुक्ति, फेलोशिप और छात्रवृत्ति पर विवरण जमा करने के लिए कहा गया है।

The Media Times.Live News Desk
उच्च शिक्षा एआई के उपयोग पर जोर देती है, शिक्षा प्रणाली बदलते युग के लिए तैयार करती है
शिक्षाSep 19, 2026

उच्च शिक्षा एआई के उपयोग पर जोर देती है, शिक्षा प्रणाली बदलते युग के लिए तैयार करती है

मंगलुरु में एक शिक्षा सम्मेलन में विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने शिक्षण, अनुसंधान, छात्र मूल्यांकन और विश्वविद्यालय प्रशासन में एआई के संभावित उपयोग पर चर्चा की।

The Media Times.Live News Desk
STARCARES ने थाईलैंड में स्कूल कोर्ट का पुनर्निर्माण किया, जिसका उपयोग अब छात्रों और समुदाय द्वारा किया जाता है
शिक्षाSep 18, 2026

STARCARES ने थाईलैंड में स्कूल कोर्ट का पुनर्निर्माण किया, जिसका उपयोग अब छात्रों और समुदाय द्वारा किया जाता है

पुनर्निर्मित स्कूल कोर्ट छात्रों के साथ-साथ आसपास के समुदाय के लोगों के लिए एक साझा स्थान बन गया है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube