Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

National : कांग्रेस ने टीएमसी के विलय की खबरों को कोरी अफवाह बताया, कहा- सोनिया से ममता की मुलाकात ‘इंडिया’ को मजबूत करने के लिए थी

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 11 जून   Congress News: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने तृणमूल कांग्रेस के साथ पार्टी विलय की खबरों को कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने कहा…

Jun 11, 2026
2 min read
National : कांग्रेस ने टीएमसी के विलय की खबरों को कोरी अफवाह बताया, कहा- सोनिया से ममता की मुलाकात ‘इंडिया’ को मजबूत करने के लिए थी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 11 जून

 

Congress News: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने तृणमूल कांग्रेस के साथ पार्टी विलय की खबरों को कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि ममता और अभिषेक बनर्जी की सोनिया व राहुल गांधी से मुलाकात सिर्फ इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 3 महीने के देशव्यापी आंदोलन का एलान किया है।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इन चर्चाओं को पूरी तरह अफवाह और निराधार बताया है। वेणुगोपाल ने कहा कि यह पूरी तरह से अफवाह है। हमारे संचार सचिव ने भी इस पर स्थिति साफ कर दी थी। ये बातें बिल्कुल आधारहीन हैं। यह सच है कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। लेकिन यह सिर्फ एक सामान्य शिष्टाचार और नियमित चर्चा थी। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि यह बैठक सिर्फ इंडिया गठबंधन की चर्चा का एक विस्तार मात्र थी क्योंकि आज हर कोई इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहता है। इस जनविरोधी और अलोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ लड़ाई को हर कोई धार देना चाहता है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि हम इस रास्ते पर साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। हमारी बातचीत का एकमात्र बिंदु यही था, इसके अलावा और कुछ नहीं। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में दोबारा विलय की अटकलों को तब बल मिला, जब तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से अकेले में मुलाकात की। इसके ठीक अगले दिन बुधवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से वन-टू-वन मुलाकात की थी। इन बैक-टू-बैक मुलाकातों के बाद सियासी गलियारों में कयासबाजी तेज हो गई थी। हालांकि, पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस विधायक दल के नए लेकिन बहुसंख्यक गुट के नेता और सदन में आधिकारिक नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने भी कांग्रेस और तृणमूल के विलय की किसी भी संभावना को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube