द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 20 मई : देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल आयोजित की जाएगी।
फेडरेशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की लंबित मांगों, कार्यस्थल से जुड़े मुद्दों तथा बैंकिंग सेवाओं में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी के विरोध में यह निर्णय लिया गया है। हड़ताल के दौरान देशभर में SBI की शाखाओं और बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कई बार मांगों को लेकर प्रबंधन को अवगत कराया गया, लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं निकलने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। वहीं, हड़ताल को लेकर बैंक ग्राहकों को भी आवश्यक कार्य समय से पहले निपटाने की सलाह दी जा रही है।

Comedian Cancels Three Shows After Rahul Gandhi Event Mimicry, Claims He Received Threats
Comedian Pulkit Mani said he cancelled upcoming shows in Noida, Lucknow and Kanpur after alleging that he had been receiving continuous threats following his performance at Rahul Gandhi's 'Students Ki Goonj' event in Indore.



