Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Education

भारतीय नौसेना ने 10+2 (B.Tech) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत भर्ती की घोषणा, आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 4 जुलाई 2025: भारतीय नौसेना ने 10+2 (B.Tech) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत जनवरी 2026 बैच के लिए एग्जिक्यूटिव और टेक्निकल शाखाओं में स्थायी कमीशन (PC) अधिकारियों की…

Jul 4, 2025
2 min read
भारतीय नौसेना ने 10+2 (B.Tech) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत भर्ती की घोषणा, आवेदन शुरू

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

नई दिल्ली, 4 जुलाई 2025: भारतीय नौसेना ने 10+2 (B.Tech) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत जनवरी 2026 बैच के लिए एग्जिक्यूटिव और टेक्निकल शाखाओं में स्थायी कमीशन (PC) अधिकारियों की भर्ती हेतु अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला, केरल में चार वर्षीय बी.टेक कोर्स कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें नौसेना में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2006 से 1 जनवरी 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। आवेदन की प्रारंभ तिथि 30 जून 2025 और अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। SSB इंटरव्यू सितंबर-अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे और प्रशिक्षण जनवरी 2026 से शुरू होगा।

पात्रता मानदंड:

  • राष्ट्रीयता: केवल भारतीय नागरिक

  • शैक्षणिक योग्यता: 10+2 (या समकक्ष) परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों में न्यूनतम 70% अंक, और 10वीं या 12वीं में से किसी एक में अंग्रेज़ी में कम से कम 50% अंक

  • JEE Main 2025: उम्मीदवारों को JEE Main 2025 (BE/B.Tech) परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है

  • चयन JEE Main 2025 की ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें:

उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह अवसर उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो देश सेवा और एक चुनौतीपूर्ण समुद्री करियर की तलाश में हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

UGC ने दिव्यांग विद्यार्थ्यांच्या हक्कांचे नियम कडक केले, विद्यापीठांकडून डेटा मागवला
शिक्षणSep 20, 2026

UGC ने दिव्यांग विद्यार्थ्यांच्या हक्कांचे नियम कडक केले, विद्यापीठांकडून डेटा मागवला

विद्यापीठे आणि उच्च शिक्षण संस्थांना 30 सप्टेंबर 2026 पर्यंत प्रवेश, कर्मचारी नियुक्ती, फेलोशिप आणि शिष्यवृत्तीचे तपशील सादर करण्यास सांगितले आहे.

The Media Times.Live News Desk
उच्च शिक्षण एआयच्या वापरावर भर देते, शिक्षण प्रणाली बदलत्या युगासाठी तयार करते
शिक्षणSep 19, 2026

उच्च शिक्षण एआयच्या वापरावर भर देते, शिक्षण प्रणाली बदलत्या युगासाठी तयार करते

मंगळुरू येथील शिक्षण परिषदेत तज्ञ आणि शिक्षणतज्ञांनी अध्यापन, संशोधन, विद्यार्थी मूल्यांकन आणि विद्यापीठ प्रशासनामध्ये AI च्या संभाव्य वापरावर चर्चा केली.

The Media Times.Live News Desk
STARCARES थायलंडमध्ये शाळा न्यायालयाची पुनर्बांधणी करते, आता विद्यार्थी आणि समुदायाद्वारे वापरले जाते
शिक्षणSep 18, 2026

STARCARES थायलंडमध्ये शाळा न्यायालयाची पुनर्बांधणी करते, आता विद्यार्थी आणि समुदायाद्वारे वापरले जाते

नूतनीकरण केलेले शाळेचे न्यायालय विद्यार्थ्यांसाठी तसेच आसपासच्या समुदायातील लोकांसाठी सामायिक जागा बनले आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube