Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

JHARKHAND : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन शुरू, मुकाबला दिलचस्प होने के आसार

द मीडिया टाइम्स, 1 जून Jharkhand news : अधिसूचना जारी होते ही सोमवार से झारखंड के राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू…

Jun 1, 2026
2 min read
JHARKHAND : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन शुरू, मुकाबला दिलचस्प होने के आसार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स, 1 जून

Jharkhand news : अधिसूचना जारी होते ही सोमवार से झारखंड के राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर बने झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने चुनाव की आधिकारिक घोषणा करते हुए अधिसूचना की प्रति सार्वजनिक की। इसके साथ ही आज 1 जून से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई जो 8 जून तक चलेगी।

इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार ने कहा कि नामांकन प्रभारी सचिव कक्ष में ही होगा, जिसमें अधिकतम पांच समर्थक ही प्रत्याशी के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी की जा रही है। 9 जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। वहीं 11 जून को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। दो से अधिक प्रत्याशी होने पर 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती उसी दिन यानी 18 जून को ही शाम 5 बजे से शुरू की जाएगी। इस तरह से 20 जून तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। शिबू सोरेन के निधन की वजह से 4 अगस्त 2025 से एक सीट खाली है। वहीं दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ जेएमएम, कांग्रेस, राजद के पास 56 विधायकों का मत है। इसमें जेएमएम के पास 34, कांग्रेस के पास 16 और राजद के 4 विधायक और भाकपा माले के 2 विधायक हैं। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में एक सीट सुरक्षित मानी जा रही है। वहीं दूसरी सीट के लिए दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है। विपक्षी खेमे में 24 विधायकों का समर्थन है, जिसमें भाजपा के 21, आजसू, लोजपा और जदयू का एक-एक विधायक शामिल है। पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के बावजूद विपक्ष की ओर से प्रत्याशी खड़ा करने की संभावना जताई जा रही है। इधर, सत्तारुढ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की ओर से यदि दो से अधिक प्रत्याशी खड़े किए जाते हैं तो मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन

आंबा येथील जवाहरनगर येथील एका बंद घरात हा चोरीचा प्रकार घडला तर मालक नमाज पढण्यासाठी जवळच्या मशिदीत गेला होता.

The Media Times.Live News Desk
गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान
झारखंडSep 21, 2026

गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान

पहाटे ३ च्या सुमारास हत्तीने गोदामाचे शटर तोडले आणि एसएफसी तांदूळ साठवण केंद्रात प्रवेश केला; संपूर्ण घटना सीसीटीव्हीत कैद झाली आहे.

The Media Times.Live News Desk
जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो
झारखंडSep 21, 2026

जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो

झारखंड मुक्ती मोर्चा सुधारित खनिज कायद्याच्या विरोधात आपली मोहीम ब्लॉक-स्तरीय निषेधापासून जिल्हा आणि राज्य-स्तरीय कार्यक्रमांकडे घेत आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube