Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

JHARKHAND : जमीन की दाखिल खारिज नहीं होने खफा युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, काफी मशक्कत के बाद अफसरों ने नीचे उतारा

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून   Hajaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बानादाग गांव में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब…

Jun 5, 2026
2 min read
JHARKHAND : जमीन की दाखिल खारिज नहीं होने खफा युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, काफी मशक्कत के बाद अफसरों ने नीचे उतारा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून

 

Hajaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बानादाग गांव में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब अपनी जमीन से जुड़े विवाद और दाखिल-खारिज नहीं होने से परेशान एक युवक 85 फीट ऊंचे एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने अंचल कार्यालय पर भ्रष्टाचार और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। टावर पर चढ़े युवक का आरोप है कि उसकी जमीन की जमाबंदी कथित रूप से किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी गई है। उसने कहा कि बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। युवक का दावा है कि वह अपनी ही जमीन पर अधिकार से वंचित है और इसी से आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाया। टावर पर चढ़ने के बाद युवक लगातार अंचल अधिकारी (सीओ) को मौके पर बुलाने और अपनी शिकायतों का तत्काल समाधान करने की मांग करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस, अंचल अधिकारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन

आंबा येथील जवाहरनगर येथील एका बंद घरात हा चोरीचा प्रकार घडला तर मालक नमाज पढण्यासाठी जवळच्या मशिदीत गेला होता.

The Media Times.Live News Desk
गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान
झारखंडSep 21, 2026

गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान

पहाटे ३ च्या सुमारास हत्तीने गोदामाचे शटर तोडले आणि एसएफसी तांदूळ साठवण केंद्रात प्रवेश केला; संपूर्ण घटना सीसीटीव्हीत कैद झाली आहे.

The Media Times.Live News Desk
जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो
झारखंडSep 21, 2026

जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो

झारखंड मुक्ती मोर्चा सुधारित खनिज कायद्याच्या विरोधात आपली मोहीम ब्लॉक-स्तरीय निषेधापासून जिल्हा आणि राज्य-स्तरीय कार्यक्रमांकडे घेत आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube