Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

FIR AGAINST KHAN SIR: चर्चित शिक्षक खान सर पर पटना के कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार करने को खोज रही पुलिस, मामला ग्लोबल स्टडीज परिसर के समीप फायरिंग का

द मीडिया टाइम्स डेस्क , 5 जून   Bihar News : बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के सामने फायरिंग का वीडियो वायरल होने के…

Jun 5, 2026
2 min read
FIR AGAINST KHAN SIR: चर्चित शिक्षक खान सर पर पटना के कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार करने को खोज रही पुलिस, मामला ग्लोबल स्टडीज परिसर के समीप फायरिंग का

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क , 5 जून

 

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के सामने फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चित शिक्षक खान सर पर भी कदमकुआं थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वीडियो में बॉडीगार्ड थ्री फिफ्टीन के मॉडिफाइड राइफल से फायरिंग करता दिख रहा है। फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खान सर के दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और शालेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट भी ले जाया गया है। करीब 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में दो से तीन राउंड फायरिंग करने की बात सामने आई है। गिरफ्तार गार्ड प्रदीप कुमार यूपी के मैनपुरी और शालेश्वर प्रसाद यूपी के कासगंज का रहने वाला है। टाउन डीएसपी ने खान सर पर केस दर्ज होने की पुष्टि की है। इस मामले में पुलिस को अब खान सर की तलाश है।खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद, अभिषेक कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। साथ ही यह बात भी कह दी कि जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अचानक ही एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें गार्ड फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं।

अब यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर पुलिस ने किस तरह की जांच की थी कि उन्हें फायरिंग की जानकारी नहीं मिल पाई. खान सर की ओर से मैनेजर कन्हैया सिंह ने भी जो पुलिस को आवेदन दिया था, उसमें भी फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया था. लेकिन अब खान सर ने खुद ही यह स्वीकार किया है कि फायरिंग हुई थी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई गई.घटना मंगलवार की रात की है. कदमकुआं थाने के मुसल्लहपुर के किसान कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में काफी संख्या में लोगों ने हंगामा और पथराव किया था. इस दौरान फायरिंग के भी आरोप लगाए गए थे. मारपीट और पथराव कर खान ग्लोबल स्टडीज के स्टाफ सह गार्ड और दीघा बाटा निवासी चुनचुन कुमार का सिर फोड़ दिया गया था. इस मामले में कदमकुआं थाने में एक केस दर्ज किया गया था. इसके बाद ज्ञान बिंदु के संचालक सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई छेडछाड प्रकरणातील मुख्य आरोपी नंदन यादव पोलिस चकमकीत जखमी
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई छेडछाड प्रकरणातील मुख्य आरोपी नंदन यादव पोलिस चकमकीत जखमी

पोलिसांनी सांगितले की, फरार आरोपीला चकमकीत पळून जाण्याचा प्रयत्न करताना पायात गोळी लागली होती; त्यानंतर त्याला अटक करून रुग्णालयात दाखल करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
बिहार EOU कारवाई: बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन जीएमशी जोडलेल्या 4 ठिकाणी छापे
बिहारSep 22, 2026

बिहार EOU कारवाई: बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन जीएमशी जोडलेल्या 4 ठिकाणी छापे

आर्थिक गुन्हे युनिटने महाव्यवस्थापक (तांत्रिक) कमलेश कुमार यांचा समावेश असलेल्या कथित बेहिशोबी मालमत्ता प्रकरणाच्या संदर्भात एकाच वेळी शोध सुरू केला.

The Media Times.Live News Desk
जमुई प्रकरणात कडक कारवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्सविरोधात एफआयआर, 3 जणांना अटक
बिहारSep 22, 2026

जमुई प्रकरणात कडक कारवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्सविरोधात एफआयआर, 3 जणांना अटक

अल्पवयीन मुलगा आणि मुलगी यांचा अश्लील वर्तन आणि छळ दाखविणारा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर पोलिसांनी मोठा तपास सुरू केला.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube