Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR POLTICS : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या अब भी मंत्री पद पर बने हैं, सरकार से जवाब तलब

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 15 जून   Bihar News : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका (PIL) पर…

Jun 15, 2026
2 min read
BIHAR POLTICS : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या अब भी मंत्री पद पर बने हैं, सरकार से जवाब तलब

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 15 जून

 

Bihar News : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका (PIL) पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने बिहार सरकार, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से पूछा कि क्या दीपक प्रकाश अभी भी मंत्री पद पर बने हुए हैं। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि वह वर्तमान में भी बिहार सरकार में मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इसके बाद अदालत ने सभी संबंधित पक्षों से विस्तृत जवाब मांगा। दरअसल, बिहार के राकेश कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर नियुक्ति को चुनौती दी है। याचिका में अधिकार-पृच्छा रिट जारी करने की मांग की गई है। इसके तहत अदालत यह जांच करती है कि कोई व्यक्ति किस संवैधानिक अधिकार के आधार पर किसी सार्वजनिक पद पर बना हुआ है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दीपक प्रकाश विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं, इसके बावजूद उन्हें लगातार दूसरी बार मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह संविधान की भावना और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है।याचिका के अनुसार दीपक प्रकाश को पहली बार नवंबर 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में पंचायती राज मंत्री बनाया गया था। उस समय वे विधानसभा या विधान परिषद, किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत किसी गैर-विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन उसे छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य होता है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई छेडछाड प्रकरणातील मुख्य आरोपी नंदन यादव पोलिस चकमकीत जखमी
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई छेडछाड प्रकरणातील मुख्य आरोपी नंदन यादव पोलिस चकमकीत जखमी

पोलिसांनी सांगितले की, फरार आरोपीला चकमकीत पळून जाण्याचा प्रयत्न करताना पायात गोळी लागली होती; त्यानंतर त्याला अटक करून रुग्णालयात दाखल करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
बिहार EOU कारवाई: बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन जीएमशी जोडलेल्या 4 ठिकाणी छापे
बिहारSep 22, 2026

बिहार EOU कारवाई: बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन जीएमशी जोडलेल्या 4 ठिकाणी छापे

आर्थिक गुन्हे युनिटने महाव्यवस्थापक (तांत्रिक) कमलेश कुमार यांचा समावेश असलेल्या कथित बेहिशोबी मालमत्ता प्रकरणाच्या संदर्भात एकाच वेळी शोध सुरू केला.

The Media Times.Live News Desk
जमुई प्रकरणात कडक कारवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्सविरोधात एफआयआर, 3 जणांना अटक
बिहारSep 22, 2026

जमुई प्रकरणात कडक कारवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्सविरोधात एफआयआर, 3 जणांना अटक

अल्पवयीन मुलगा आणि मुलगी यांचा अश्लील वर्तन आणि छळ दाखविणारा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर पोलिसांनी मोठा तपास सुरू केला.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube