Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR POLITICS: लालू- राबड़ी के बाद तेजस्वी ने भी Y+ श्रेणी की सुरक्षा को वापस की, सुरक्षा वापसी से प्रदेश में सियासी तापमान तल्ख

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून   Tejaswi Yadav News: बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा सियासी रंग ले चुका है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू…

Jun 6, 2026
2 min read
BIHAR POLITICS: लालू- राबड़ी के बाद तेजस्वी ने भी Y+ श्रेणी की सुरक्षा को वापस की, सुरक्षा वापसी से प्रदेश में सियासी तापमान तल्ख 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून

 

Tejaswi Yadav News: बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा सियासी रंग ले चुका है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा सरकारी सुरक्षा लौटाने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी वाई-प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा वापस करने का फैसला कर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। इस कदम के बाद बिहार के सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।

सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव अब सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुरक्षा नहीं लेंगे। इसे राजद खेमे की ओर से एक मजबूत राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि सुरक्षा में कटौती और बदलाव के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं सत्ता पक्ष इस आरोप को खारिज करते हुए इसे सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर लिया गया सामान्य प्रशासनिक फैसला बता रहा है।

दरअसल हाल ही में सुरक्षा समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई थी। नई व्यवस्था के तहत उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सीमित सुरक्षा कवर, बॉडीगार्ड, एस्कॉर्ट और बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा देने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में भी संशोधन किया गया था। इसके विरोध में दोनों नेताओं ने अपने सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि लालू-राबड़ी ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षाकर्मियों को तत्काल आवास छोड़ने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी जवान वहां से हट गए। अब तेजस्वी यादव के फैसले ने इस पूरे विवाद को और अधिक राजनीतिक बना दिया है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई छेडछाड प्रकरणातील मुख्य आरोपी नंदन यादव पोलिस चकमकीत जखमी
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई छेडछाड प्रकरणातील मुख्य आरोपी नंदन यादव पोलिस चकमकीत जखमी

पोलिसांनी सांगितले की, फरार आरोपीला चकमकीत पळून जाण्याचा प्रयत्न करताना पायात गोळी लागली होती; त्यानंतर त्याला अटक करून रुग्णालयात दाखल करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
बिहार EOU कारवाई: बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन जीएमशी जोडलेल्या 4 ठिकाणी छापे
बिहारSep 22, 2026

बिहार EOU कारवाई: बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन जीएमशी जोडलेल्या 4 ठिकाणी छापे

आर्थिक गुन्हे युनिटने महाव्यवस्थापक (तांत्रिक) कमलेश कुमार यांचा समावेश असलेल्या कथित बेहिशोबी मालमत्ता प्रकरणाच्या संदर्भात एकाच वेळी शोध सुरू केला.

The Media Times.Live News Desk
जमुई प्रकरणात कडक कारवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्सविरोधात एफआयआर, 3 जणांना अटक
बिहारSep 22, 2026

जमुई प्रकरणात कडक कारवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्सविरोधात एफआयआर, 3 जणांना अटक

अल्पवयीन मुलगा आणि मुलगी यांचा अश्लील वर्तन आणि छळ दाखविणारा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर पोलिसांनी मोठा तपास सुरू केला.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube