Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
World

बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल: शेख हसीना की पार्टी नेताओं का आक्रोश बोले भारत हमारे संघर्ष में मदद करे” |

बांग्लादेश की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दिए गए हालिया मौत की सज़ा के आदेश के बाद उनकी पार्टी अवामी लीग में…

Nov 20, 2025
2 min read
बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल: शेख हसीना की पार्टी नेताओं का आक्रोश बोले भारत हमारे संघर्ष में मदद करे” |

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

बांग्लादेश की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दिए गए हालिया मौत की सज़ा के आदेश के बाद उनकी पार्टी अवामी लीग में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इस फैसले को “राजनीतिक साज़िश” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है और पड़ोसी देश भारत से खुलकर मदद की अपील की है।

अवामी लीग के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि हसीना को निशाना बनाकर देश को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। एक नेता ने बयान में कहा, “यह फैसला न्याय के नाम पर बदला है। शेख हसीना ने आतंकवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ खड़े होकर देश को सुरक्षित बनाया। अब भारत को चाहिए कि वह हमारे इस संघर्ष में हमारा साथ दे।”

नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष “न्यायपालिका पर दबाव बनाकर” हसीना के विरुद्ध माहौल तैयार कर रहा है और यह सज़ा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। उनका कहना है कि हसीना हमेशा दक्षिण एशिया में शांति, स्थिरता और भारत-बांग्लादेश संबंध मजबूत करने की पक्षधर रही हैं।

भारत के लिए संदेश अवामी लीग नेताओं ने अपने बयानों में यह भी कहा कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते ऐतिहासिक रहे हैं और कठिन समय में दोनों देशों ने एक-दूसरे का साथ दिया है। ऐसे में वे उम्मीद करते हैं कि नई दिल्ली इस “अन्याय” के खिलाफ आवाज उठाएगी।

सियासत में हलचल बांग्लादेश की राजनीति में इस फैसले के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। समर्थकों ने राजधानी ढाका सहित कई शहरों में प्रदर्शन किए। कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की भी खबरें मिली हैं।

फिलहाल सरकार या न्यायपालिका की तरफ से किसी तरह की समीक्षा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अवामी लीग नेताओं का कहना है कि वे कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर लड़ाई जारी रखेंगे।

आगे क्या?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा भारत-बांग्लादेश संबंधों और दक्षिण एशियाई राजनीति दोनों पर बड़ा असर डाल सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस फैसले को लेकर निगाहें टिक गई हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

जयशंकर यांनी UNGA दरम्यान प्रादेशिक आणि जागतिक मुद्द्यांवर परराष्ट्र मंत्र्यांशी चर्चा केली
जगSep 22, 2026

जयशंकर यांनी UNGA दरम्यान प्रादेशिक आणि जागतिक मुद्द्यांवर परराष्ट्र मंत्र्यांशी चर्चा केली

भारताच्या परराष्ट्र व्यवहार मंत्र्यांनी संयुक्त राष्ट्र महासभेच्या उच्चस्तरीय सत्राच्या बाजूला अनेक द्विपक्षीय बैठका घेतल्या, आंतरराष्ट्रीय आव्हाने आणि सहकार्य यावर चर्चा केली.

The Media Times.Live News Desk
मॉस्कोवर मोठा युक्रेनियन ड्रोन हल्ला, रशियाने तीव्र बदला कारवाईचा इशारा दिला
जगSep 21, 2026

मॉस्कोवर मोठा युक्रेनियन ड्रोन हल्ला, रशियाने तीव्र बदला कारवाईचा इशारा दिला

रशियन अधिकाऱ्यांनी सांगितले की मॉस्कोच्या आसपास शेकडो ड्रोन रोखण्यात आले होते, तर तेल शुद्धीकरण केंद्र आणि इतर ठिकाणांचे नुकसान झाले होते आणि किमान तीन लोक मारले गेले होते.

The Media Times.Live News Desk
शी जिनपिंग 23 ते 25 सप्टेंबर या कालावधीत अमेरिकेला भेट देणार आहेत, डोनाल्ड ट्रम्प यांची भेट घेणार
जगSep 21, 2026

शी जिनपिंग 23 ते 25 सप्टेंबर या कालावधीत अमेरिकेला भेट देणार आहेत, डोनाल्ड ट्रम्प यांची भेट घेणार

अमेरिकेचे राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प यांच्या निमंत्रणावरून होत असलेल्या या भेटीला चीनने अधिकृतपणे पुष्टी दिली आणि त्यात चीन-अमेरिका संबंध आणि जागतिक मुद्द्यांवर चर्चा होणे अपेक्षित आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube