Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Cover Story

आज बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार का 95वां जन्मदिन

द मीडिया टाइम्स – नासिर खान  गायकी के साथ किशोर कुमार एक संगीतकार, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर भी थे। आज जन्मदिन पर किशोर दा को उनका हर प्रशंसक याद कर रहा…

Aug 4, 2024
5 min read
आज बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार का 95वां जन्मदिन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स – नासिर खान 

गायकी के साथ किशोर कुमार एक संगीतकार, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर भी थे। आज जन्मदिन पर किशोर दा को उनका हर प्रशंसक याद कर रहा है। बड़ी संख्या में किशोर प्रेमी उनकी समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाकर उनके गीत गाकर उन्हें याद कर रहे है। वही मध्य प्रदेश सरकार भी आज किशोर कुमार के जन्मदिवस को गौरव दिवस के रूप में मना रही है। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में रहने वाले बंगाली परिवार में हुआ था। किशोर अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। किशोर कुमार का असली नाम ‘आभास कुमार गांगुली’ था। खंडवा में शुरूआती पढ़ाई करने के बाद किशोर कुमार ने अपने कॉलेज की पढ़ाई इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज में की। किशोर कुमार ने कॉलेज की कई यादों को अपने गानों में सहेजा है। फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ का गीत ‘पांच रुपए बारह आना’ भी किशोर की कॉलेज की यादों से ही जुड़ा है। कॉलेज में किशोर पर कैंटीन वाले के 5 रुपए 12 आने उधार थे। किशोर कुमार ने अपने गाने में भी यही रकम शामिल की।

किशोर कुमार का पुस्तैनी मकान जर्जर हालत में है । जिसको सहेजने के लिए किशोर कुमार के चाहने वाले मांग कर रहे है। उनके इस मकान में पिछले 45 वर्षों से चौकदारी करने वाले सीता राम बताते है कि उनकी दुखद निधन के पहले उन्होंने खंडवा में बसने की इच्छा जाहिर की थी। किशोर कुमार को चाहने वाले उन्हें भारत रत्न देने की मांग कर रहे है। उनके पैतृक घर को सहेजने की मांग वर्षो से चली आ रही है। किशोर कुमार के फिल्मी करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में वर्ष 1946 में फिल्म ‘शिकारी’ से हुई। किशोर कुमार की आवाज राजेश खन्ना पर बेहद जमती थी। राजेश खन्ना फिल्म निर्माताओं से किशोर से ही अपने लिए गीत गंवाने की गुजारिश किया करते थे। आप भी सुनिए किशोर दा के सुपर हिट गीत जो उन्हें राजेश खन्ना के लिए गए थे…किशोर कुमार आज भले ही हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी मधुर आवाज देश के करोड़ों गीत प्रेमियों के दिलों पर राज करती है। आज भी उनके गाए हुए गीत लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

— किशोर कुमार की दिलचस्प बाते —

मशहूर सिंगर और एक्टर किशोर कुमार ने अपनी जिंदगी में 4 शादियां की थीं। पहली शादी उन्होंने रूमा गुहा ठाकुरता से की थी। दूसरी शादी उन्होंने मधुबाला से की। तीसरी शादी किशोर कुमार ने योगिता बाली से की थी वहीं चौथी शादी लीना चंदावरकर से की थी। लीना चंदावरकर ने किशोर कुमार से शादी से पहले कई बड़ी और हिट फिल्मों में काम किया है। लीना किशोर कुमार की चौथी पत्नी थीं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किशोर कुमार भी लीना के पहले पति नहीं थे। किशोर कुमार से शादी से पहले लीना ने एक और शादी की थी मगर 25 साल की उम्र में ही वो विधवा हो गई थीं।
लीना चंदावरकर की पहली शादी सिद्धार्थ बंडोडकर से हुई थी, वो गोवा के थे और एक पॉलिटिशियन थे। लीना ने अपनी फिल्म विदाई के बाद सिद्धार्थ बंडोडकर से शादी कर ली थी। शादी को महज 11 दिन हुए थे और उस दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। अपनी बंदूक की सफाई कर रहे सिद्धार्थ ने गलती से खुद को ही गोली मार ली। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उनकी जान नहीं बच पाई। लीना महज 25 साल की उम्र में विधवा हो गईं।

— लीना को आने लगा था खुदकुशी का ख्याल —

पति के निधन के बाद लीना मायके आकर रहने लगीं। मगर यहां उन्हें ताने मिलते थे और उन्हें ही पति की मौत का कारण बताया जाने लगा, परेशान लीना के मन में खुदकुशी के ख्याल आने लगे, फिर उन्होंने फिल्मों में वापस काम करने का फैसला किया। उन्होंने दिलीप कुमार के साथ बैराग में काम किया जो एक्टर की लीड एक्टर के तौर पर आखिरी फिल्म थी, हालांकि फिल्म फ्लॉप रही। उसके बाद लीना ने आखिरी गोली, खलनायक और यारों का यार जैसी फिल्मों में काम किया

— किशोर कुमार से यूं बढ़ीं लीना की नजदीकियां —

फिल्म प्यार अजनबी है में काम करते वक्त किशोर कुमार को लीना पसंद आने लगीं। दोनों साथ में वक्त बिताने लगे और एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। लेकिन इस रिश्ते से लीना के घरवाले खुश नहीं थे। पहली पत्नी रूमा गुहा से किशोर कुमार का तलाक हो गया था। दूसरी पत्नी मधुबाला का निधन हो चुका था। तीसरी पत्नी योगिता बाली से भी उनका तलाक हो गया था, ऐसे में लीना के घरवाले नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी ऐसे इंसान हो जो उम्र में 20 बड़ा हो

— शादी के लिए किशोर कुमार ने दिया था धरना —

किशोर कुमार ने जिद कर ली थी कि वो शादी करेंगे तो लीना से ही करेंगे और लीना के पिता नहीं मान रहे थे इसलिए किशोर कुमार ने उनके घर के बाहर धरना देना शुरू कर दिया। धरना देते हुए किशोर कुमार जोर-जोर से गाना भी गाते थे और गुनगुनाते थे- नफरत करने वालों के दिल में प्यार भर दूं। में वह परवाना हु जो पत्थर को मोम कर दु

RECOMMENDED FOR YOU

BRICS Summit 2026: नवी दिल्लीत मोठे नेते जमणार, जागतिक पातळीवर भारताचा प्रभाव वाढणार
COVER STORYSep 10, 2026

BRICS Summit 2026: नवी दिल्लीत मोठे नेते जमणार, जागतिक पातळीवर भारताचा प्रभाव वाढणार

जागतिक व्यापार, तंत्रज्ञान, ऊर्जा सुरक्षा आणि Global Southची भूमिका वेगाने बदलत असताना ही शिखर परिषद होत आहे.

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube