Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

WEST BANGAL POLITICS : शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में 35 नये चेहरे शामिल, इनमें 10 कैबिनेट मंत्री

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून Bengal news : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का सोमवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। लोकभवन में राज्यपाल आरएन…

Jun 1, 2026
2 min read
WEST BANGAL POLITICS : शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में 35 नये चेहरे शामिल, इनमें 10 कैबिनेट मंत्री

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून

Bengal news : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का सोमवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 मंत्रियों को शपथ दिलाई। यह मंत्रिमंडल विस्तार सरकार गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार सुबह 11 बजे लोकभवन में सभी मंत्रियों को सामूहिक शपथ दिलाई। इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और शासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 294 सदस्यीय विधानसभा में किसी सरकार के लिए मंत्रियों की अधिकतम संख्या 44 हो सकती है, ऐसे में मंत्रिमंडल अभी भी तीन पद कम है। शुभेंदु सरकार में स्वपनदास गुप्ता, दूध कुमार मंडल, दीपक बर्मन, मनोज उरांव, गौरी शंकर घोष, अर्जुन सिंह, तपस रॉय, शरद्वत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और शंकर घोष ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, भाजपा विधायक राजेश महाता, इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। शेष को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

RECOMMENDED FOR YOU

16 अक्टूबर को 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान, जिसमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट शामिल है
राजनीतिSep 22, 2026

16 अक्टूबर को 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान, जिसमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट शामिल है

चुनाव आयोग ने 11 राज्यसभा सीटों के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जिसमें 16 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मतदान होगा और उसी दिन पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए अलग से उपचुनाव होगा।

The Media Times.Live News Desk
जमुई घटना पर राहुल गांधी का सवाल: शाम 7 बजे के बाद बिहार की सड़कों पर लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं?
राजनीतिSep 21, 2026

जमुई घटना पर राहुल गांधी का सवाल: शाम 7 बजे के बाद बिहार की सड़कों पर लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं?

राहुल गांधी ने जमुई में एक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कथित उत्पीड़न की घटना के बाद बिहार सरकार पर सवाल उठाया और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

The Media Times.Live News Desk
राजस्थान मेयर चुनाव: कांग्रेस समर्थित 18 पार्षदों ने मतदान से पहले पुलिस पर दबाव का आरोप लगाया
राजनीतिSep 21, 2026

राजस्थान मेयर चुनाव: कांग्रेस समर्थित 18 पार्षदों ने मतदान से पहले पुलिस पर दबाव का आरोप लगाया

पार्षदों ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई के कारण उनके लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचना और अपने मताधिकार का प्रयोग करना मुश्किल हो रहा है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube