Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

RAILWAY OVERBRIDGE COLLAPSED बिहार के बक्सर में उद्घाटन के पहले ही रेलवे ओवरब्रिज गिरा

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून Bihar News: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक मामले की वजह का खुलासा होने से पहले ही एक…

Jun 5, 2026
2 min read
RAILWAY OVERBRIDGE COLLAPSED बिहार के बक्सर में उद्घाटन के पहले ही रेलवे ओवरब्रिज गिरा 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून

Bihar News: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक मामले की वजह का खुलासा होने से पहले ही एक और पुल गिरने का खबर सामने आ जाती है। पुल गिरने का नया मामला बक्सर का है। जहां उद्घाटन से पहले ही 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बना एक महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज अचानक ध्वस्त हो गया। स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह ने जून के इस हफ्ते में घटना की जानकारी मिलते ही मौके का दौरा किया और इसे सरकारी भ्रष्टाचार का जीता-जागता प्रमाण बताया। इस हादसे के बाद बंद पड़े पूर्वी रेल फाटक को तुरंत खोलने की मांग उठने लगी है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पुल के निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई थी जिसके कारण ढांचा उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हो गया। सांसद ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने के लिए रेल मंत्री को एक आपातकालीन पत्र भी लिखा है।

यह रेल ओवरब्रिज स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी उम्मीद था। इस प्रोजेक्ट पर सरकार ने पूरे 26.40 करोड़ रुपये खर्च किए थे। पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका था और केवल उद्घाटन की औपचारिकताएं बाकी थीं। इस पर गाड़ियों का आना-जाना शुरू होता पुल बीच से ही क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।

पुल के अचानक गिर जाने से इसके निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि काम के दौरान ही इसकी मजबूती को लेकर कई बार आशंका जताई गई थी। बिना भूकंप या प्राकृतिक आपदा के पुल का ढह जाना सीधे तौर पर खराब इंजीनियरिंग को दर्शाता है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube