Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Maharashtra

PMC चुनाव 2025 महिलाओं के लिए 83 सीटें आरक्षित वार्ड-वार लिस्ट जारी”

पुणे महानगरपालिका (PMC) चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच नगर प्रशासन ने गुरुवार को वार्ड-वार आरक्षण सूची (Ward-wise Reservation List) जारी कर दी है। इस…

Nov 13, 2025
2 min read
PMC चुनाव 2025 महिलाओं के लिए 83 सीटें आरक्षित वार्ड-वार लिस्ट जारी”

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पुणे महानगरपालिका (PMC) चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच नगर प्रशासन ने गुरुवार को वार्ड-वार आरक्षण सूची (Ward-wise Reservation List) जारी कर दी है। इस बार चुनाव में महिलाओं के लिए 83 सीटें आरक्षित की गई हैं, जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए भी सीटों का निर्धारण कर दिया गया है।
कुल 173 सीटों पर होगा चुनावपुणे महानगरपालिका में कुल 173 वार्ड सीटें हैं। इनमें से आरक्षण का बंटवारा इस प्रकार किया गया है—महिलाओं के लिए: 83 सीटेंअनुसूचित जाति (SC): 15 सीटेंअनुसूचित जनजाति (ST): 8 सीटेंअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 38 सीटेसामान्य वर्ग (Open): शेष सीटें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए खुली रहेंगी।
महिलाओं को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व
राज्य सरकार ने इस बार महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने के लिए कुल 83 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं। इसमें सामान्य महिला, ओबीसी महिला, एससी महिला और एसटी महिला वर्ग शामिल हैं।
पुणे महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि —वार्डवार आरक्षण तय करते समय जनसंख्या का अनुपात, सामाजिक संतुलन और पिछली आरक्षण स्थिति को ध्यान में रखा गया है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है।”
वार्ड-वार आरक्षण सूची जारी

नगर प्रशासन ने सभी 173 वार्डों की विस्तृत आरक्षण सूची जारी की है। इस सूची में यह स्पष्ट किया गया है कि कौन-सा वार्ड किस वर्ग और लिंग के लिए आरक्षित रहेगा।
यह सूची पुणे महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट (pmc.gov.in) पर उपलब्ध है। नागरिक वहां जाकर अपने वार्ड की आरक्षण स्थिति देख सकते हैं।
राजनीतिक दलों में हलचल तेज

आरक्षण सूची जारी होते ही शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रमुख राजनीतिक दल जैसे भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), कांग्रेस और एनसीपी (अजित पवार गुट) अब उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि महिलाओं के लिए अधिक सीटें आरक्षित होने से इस बार स्थानीय राजनीति में कई नए चेहरे सामने आ सकते हैं।
पुणे महानगरपालिका चुनाव 2025 में आरक्षण का यह नया फार्मूला महिला सशक्तिकरण और सामाजिक संतुलन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि राजनीतिक दल इन आरक्षित वार्डों में किन उम्मीदवारों को मौका देते हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत ने छात्र की आत्महत्या और शैक्षणिक दबाव को फिर से फोकस में ला दिया है

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत ने छात्र की आत्महत्या और शैक्षणिक दबाव को फिर से फोकस में ला दिया है

18 सितंबर की मौत के बाद छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक चुनौतियों, परीक्षा संबंधी चिंताओं और छात्र सहायता प्रणालियों पर नए सिरे से चर्चा शुरू कर दी है।

The Media Times.Live News Desk
छात्र की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज, पिता ने लगाया जाति आधारित उत्पीड़न का आरोप

छात्र की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज, पिता ने लगाया जाति आधारित उत्पीड़न का आरोप

पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर एक प्रोफेसर सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

The Media Times.Live News Desk
एमपीएससी अभ्यर्थी परीक्षा और भर्ती के मुद्दों पर 26 सितंबर से पुणे में विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे

एमपीएससी अभ्यर्थी परीक्षा और भर्ती के मुद्दों पर 26 सितंबर से पुणे में विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे

उम्मीदवारों ने कथित अनियमितताओं, रद्द की गई भर्ती प्रक्रियाओं और चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश जारी करने में देरी को लेकर नए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube