Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

PATNA FIRE INCIDENT : बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने किया आग को काबू में, लाखों का नुकसान

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 13 जून Patna News: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक और सबसे व्यस्त व्यावसायिक परिसरों में से एक बिस्कोमान भवन में शनिवार की सुबह…

Jun 13, 2026
2 min read
PATNA FIRE INCIDENT : बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने किया आग को काबू में, लाखों का नुकसान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 13 जून

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक और सबसे व्यस्त व्यावसायिक परिसरों में से एक बिस्कोमान भवन में शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इसकी 13वीं मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा था। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों व स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने मामले की गंभीरता और बिस्कोमान भवन की ऊंचाई को देखते हुए तुरंत भारी संख्या में दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। मौके पर अग्निशमन दस्ते की 5 अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म (सीढ़ी) गाड़ियां और 12 बड़े वॉटर बाउजर (पानी के टैंकर) पहुंचे। हाई-राइज बिल्डिंग होने के कारण आग बुझाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए हाइड्रोलिक गाड़ियों की मदद से जवानों ने 13वें फ्लोर तक पहुंच बनाई। अग्निशमन विभाग के दर्जनों जवानों ने चारों तरफ से मोर्चा संभाला। अंदर भरे धुएं को बाहर निकालने और आग की लपटों को अन्य मंजिलों में फैलने से रोकने के लिए जवानों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर फाइटर्स की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अग्निशमन दस्ते के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिस्कोमान भवन के 13वें फ्लोर पर स्थित बेल्ट्रॉन (Beltron) ऑफिस से आग की शुरुआत हुई थी। शुरुआती जांच और स्थिति को देखते हुए अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि इस अग्निकांड में बेल्ट्रॉन ऑफिस को भारी नुकसान पहुंचा है। कमरे की फॉल्स सीलिंग (False Ceiling) पूरी तरह जलकर नीचे गिर गई। इसके अलावा ऑफिस में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। फिलहाल नुकसान के सटीक आकलन और सुरक्षा ऑडिट के लिए टीम जांच में जुटी हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube