Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में बाढ़ का जायजा लेने मैदान में उतरे सीएम सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान, प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

बाढ़ की स्थिति, फसल नुकसान और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री

Sep 16, 2026
2 min read
CM Samrat Choudhary and Shivraj Singh Chouhan Take Stock of Bihar Flood Situation, Visit Affected Areas

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live News Desk
The Media Times

पटना। बिहार में बाढ़ से पैदा हुई स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। दोनों नेता बाढ़ की जमीनी स्थिति, फसल नुकसान और राहत-बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। दौरे के दौरान प्रभावित किसानों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की जा रही है।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री पटना से रवाना होकर पहले दिघवारा और मनेर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद हाजीपुर पहुंचकर सड़क मार्ग से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाना है। खास तौर पर तेरसिया और सरायपुर में बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का मौके पर आकलन किया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की ओर से दोनों नेताओं को बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी दी जाएगी। तेरसिया और सरायपुर में किसानों से बातचीत कर फसल क्षति और उनकी समस्याओं को समझने की भी योजना है। बुधवार को दोनों नेताओं ने वैशाली के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर बाढ़ से खराब हुई फसलों का जायजा भी लिया।

क्षेत्रीय दौरे के बाद पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्य और प्रभावित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी इस दौरे में शामिल है।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मुंगेर पहुंचकर राहत शिविर का जायजा लेंगे। यहां बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और राहत व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

बिहार में मौजूदा बाढ़ से बड़े स्तर पर आबादी प्रभावित होने की रिपोर्ट है। ऐसे में इस दौरे को राहत एवं पुनर्वास से जुड़े फैसलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube