Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR WEATHER : सीमांचल समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 18 जून Bihar News : बिहार में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला नजर आने वाला है। एक तरफ जहां उत्तर, उत्तर-पूर्व और…

Jun 18, 2026
2 min read
BIHAR WEATHER : सीमांचल समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 18 जून

Bihar News : बिहार में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला नजर आने वाला है। एक तरफ जहां उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्वी बिहार के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की आमद से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून अब सक्रिय होता दिख रहा है, जिसके असर से कई जिलों में राहत की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सीमांचल और उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। अररिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर और पूर्वी चंपारण में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों और खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोगों को विशेष एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर और बांका समेत 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, अरवल, भोजपुर और बक्सर जैसे जिलों में गर्मी का कहर जारी रह सकता है।यहां उमस और बेचैनी लोगों को परेशान कर सकती है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube