Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR NEWS : संगठित अपराध के खिलाफ EOU ने संभाला मोर्चा, संतोष डान के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, अकूत संपत्ति का पर्दाफाश

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 14 जून   Bihar News : बिहार में संगठित अपराध के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में…

Jun 14, 2026
2 min read
BIHAR NEWS : संगठित अपराध के खिलाफ EOU ने संभाला मोर्चा, संतोष डान के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, अकूत संपत्ति का पर्दाफाश

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 14 जून

 

Bihar News : बिहार में संगठित अपराध के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में संगठित अपराध से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के खिलाफ ईओयू ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू की अलग-अलग टीमों ने एक साथ प्रदेश के 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस महा-ऑपरेशन से पूरे राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस पूरी कार्रवाई का मुख्य केंद्र पटना जिले का खुसरूपुर प्रखंड बना हुआ है। यहां ईओयू की विशेष टीम ने स्थानीय पैक्स अध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख के पति संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन के कई ठिकानों पर एक साथ धावा बोला। संतोष डॉन पर संगठित अपराध के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है।जांच का दायरा सिर्फ संजय कुमार तक सीमित नहीं है। ईओयू के सूत्रों के मुताबिक, उनके कई करीबी रिश्तेदार और कुछ अन्य रडार पर आये जनप्रतिनिधि भी इस जांच के दायरे में हैं। इन सभी लोगों के ठिकानों पर भी सुबह से ही तलाशी जारी है। टीम बैंक खातों, जमीनी दस्तावेजों और बेनामी संपत्तियों से जुड़े कागजात खंगाल रही है। इस महा-छापेमारी को अंजाम देने के लिए ईओयू ने पूरी गोपनीयता और सुरक्षा के साथ 25 से अधिक विशेष टीमों को मैदान में उतारा। बिहार के कई जिलों में यह कार्रवाई एक साथ चल रही है, ताकि आरोपियों को संभलने या सबूत छिपाने का कोई मौका न मिले। संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई द्वारा की गई यह अब तक की सबसे व्यापक और सुनियोजित कार्रवाई मानी जा रही है। छापेमारी की इस कार्रवाई में भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति और नकदी का खुलासा हुआ है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube