Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR EV POLICY 2026 : खुशखबरी- बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगा बंपर फायदा और टैक्स में भी छूट

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून   Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए…

Jun 5, 2026
3 min read
BIHAR EV POLICY 2026 : खुशखबरी- बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगा बंपर फायदा और टैक्स में भी छूट 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून

 

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। बिहार इलेक्ट्रिक वाहन संशोधन नीति 2026 का नाम दिया गया है। इस नीति के तहत अगर कोई महिला इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदती है तो उसे बिहार सरकार की तरफ से बारह हजार रुपये की सब्सिडी सीधे दी जाएगी। वहीं जो महिलाएं इलेक्ट्रिक चार पहिया गाड़ी यानी इलेक्ट्रिक कार खरीदेंगी उन्हें सरकार एक लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे महिलाओं के जीवन को स्टाइल और सुविधा से बदलने का सुनहरा अवसर बताया है और कहा है कि अब हर बहन को स्कूटी खरीदकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उन्होंने कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वित्त मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव उनके लिए सुख और दुख दोनों लेकर आया है क्योंकि बजट की सीमाओं में रहते हुए हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ करना उनकी प्राथमिकता रही है। इस नई नीति को इसी सोच के साथ बनाया गया है ताकि महिलाएं सशक्त हों और साथ ही पर्यावरण को भी बचाया जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि साल 2030 तक बिहार में बिकने वाले नए वाहनों में तीस प्रतिशत हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की हो जाए। इससे हर साल करीब दस करोड़ लीटर पेट्रोल और डीजल की बचत होगी जिसका सीधा फायदा राज्य की अर्थव्यवस्था और आम जनता की जेब दोनों को मिलेगा। पेट्रोल डीजल पर निर्भरता कम होने से प्रदूषण भी घटेगा और हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

सम्राट चौधरी ने सूरज घर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था शायद ही दुनिया के किसी कोने में या किसी देश में हो जहां सरकार इतनी बड़ी सब्सिडी दे रही हो। उन्होंने गर्व से कहा कि बिहार सरकार सबसे ज्यादा सब्सिडी देती है और इसी क्रम में बिजली की सब्सिडी के लिए भी तीन सौ सैंतालीस करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर भी सरकार विशेष जोर दे रही है ताकि लोगों को रेंज की चिंता न रहे। चार्जिंग स्टेशन लगाने वालों को भी अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा और केंद्र सरकार की पीएम ई ड्राइव योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। इस पूरी पहल का एक बड़ा उद्देश्य युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते खोलना भी है क्योंकि इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहनों पर सामान्य वर्ग को पचास हजार और एससी एसटी वर्ग को साठ हजार रुपये तक की सहायता मिलेगी। इससे डिलीवरी और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को कम लागत में वाहन मिल जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भावुक होकर कहा कि महिलाओं को अब अपने फैसले खुद लेने चाहिए और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदकर न सिर्फ अपने परिवार का खर्च कम करना चाहिए बल्कि देश की तरक्की में भी हिस्सेदार बनना चाहिए। उन्होंने पूरे बिहार की बहनों से अपील की कि वे इस मौके को हाथ से न जाने दें क्योंकि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। इस योजना से न केवल महिलाओं की गतिशीलता बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आधुनिक और सस्ते परिवहन का विस्तार होगा। सम्राट चौधरी का यह ऐलान बिहार में महिला सशक्तिकरण और हरित परिवहन की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है और आने वाले समय में इसका असर सड़कों पर साफ दिखेगा।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube