Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR CRIME : पुलिस मुठभेड़ में मसौढ़ी का कुख्यात हैदर ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल, हैदर कई संगीन मामलों में था वांछित

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 13 जून   Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी…

Jun 13, 2026
3 min read
BIHAR CRIME : पुलिस मुठभेड़ में मसौढ़ी का कुख्यात हैदर ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल, हैदर कई संगीन मामलों में था वांछित

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 13 जून

 

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी को मार गिराया गया है। मारे गए अपराधी की पहचान इलाके के दुर्दांत और वांछित बदमाश हैदर के रूप में हुई है। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और खाकी को चुनौती देने के चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत इस दुस्साहसी अपराधी को यमलोक पहुंचा दिया। 12 जून की देर शाम पुलिस को एक मुखबिर से इत्तिला मिली कि कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर ने एक युवक को बंधक बनाकर रखा है। इस खुफिया सूचना के आधार पर मसौढ़ी पुलिस की टीम फौरन मौके पर रवाना हुई। पुलिस का मकसद बंधक युवक को अपराधियों के चंगुल से आजाद कराना था। जैसे ही पुलिस दस्ता घटनास्थल के करीब पहुंचा, हैदर और उसके साथियों को पुलिस की आहट मिल गई। इसके बाद अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी में एडिशनल थानेदार राहुल कुमार को गोली लग गई, जबकि एएसआई संजय कुमार को गोली छूते हुए निकल गई। दोनों पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और अपराधियों पर पलटवार किया। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलियों की आवाज गूंजती रही, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया। मुठभेड़ के बाद पटना सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकि उस वक्त वह अपराधी अपने साथियों की मदद से मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी और कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। रात बीतने के साथ पुलिस को मोहम्मद हैदर की लोकेशन मिलने की खबर मिली। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जांच में सामने आया कि मुठभेड़ के दौरान हैदर को भी गोली लगी थी। घायल हालत में उसके साथी उसे पहले पुनपुन पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, हैदर के साथी उसे पीएमसीएच के बाद MAX HOSPITAL ले गये। वहां से फिर पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गोली लगने से हुए अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद हैदर लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और उसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। बंधक बनाना, अवैध हथियार रखना और पुलिस पर हमला करना जैसे संगीन आरोप उसके नाम से जुड़े रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराध की दुनिया में सक्रिय बदमाश कानून-व्यवस्था के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकते हैं। फिलहाल पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube