Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR CRIME : डायन बताकर महिला समेत पूरे परिवार पर लोहे की राड से हमला, बाढ़ थाने में मामला दर्ज

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून Bihar News: बिहार की राजधानी पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आयी है। यहां के राणाबीघा गांव…

Jun 5, 2026
2 min read
BIHAR CRIME : डायन बताकर महिला समेत पूरे परिवार पर लोहे की राड से हमला, बाढ़ थाने में मामला दर्ज

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आयी है। यहां के राणाबीघा गांव में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे बचाने पहुंचे उसके परिवार के सदस्यों को भी बेरहमी से पीट दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर रात महिला गांव के एक मंदिर से पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से अचानक हमला कर दिया। महिला को अकेला पाकर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन हमलावरों का गुस्सा इतना बढ़ा हुआ था कि उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को भी निशाना बना लिया। बीच सड़क पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पूरे परिवार की जमकर पिटाई की गई। हमले में महिला समेत परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाली एक महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने उसकी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए टोना-टोटका और डायन बिसाही करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर लगातार तनाव बना हुआ था। घटना के बाद पीड़ित महिला ने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube