Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

ANANT SINGH एमएलसी बनने के पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह से मिले भोजपुरी गायक पवन सिंह

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 11 जून   Pawan Singh meet Anant Singh : भोजपुरी गायक व कलाकार पवन सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य बनने के पहले मोकामा के…

Jun 11, 2026
2 min read
ANANT SINGH एमएलसी बनने के पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह से मिले भोजपुरी गायक पवन सिंह

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 11 जून

 

Pawan Singh meet Anant Singh : भोजपुरी गायक व कलाकार पवन सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य बनने के पहले मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मिले। बिहार में 10 सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव में सभी उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। दरअसल 10 सीटों के लिए 10 नामांकन होने से सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध जीत तय है। 10 सीटों के चुनाव में भाजपा और जदयू के 4-4 उम्मीदवार हैं जबकि लोजपा (आर) के एक और राजद के एक उम्मीदवार हैं। पवन सिंह को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। उनके नामांकन के दौरान भी बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी नेताओं द्वारा पवन सिंह संग फोटो लेने की होड़ देखी गई थी। हालांकि पवन सिंह के नोमिनेशन में अनंत सिंह नहीं दिखे थे। अनंत सिंह बिहार के उन चुनिंदा विधायकों में हैं जो खास किस्म की जीवनशैली और अपने लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अनंत सिंह के प्रशंसकों की लंबी फेहरिस्त में फ़िल्मी कलाकारों की लिस्ट भी है। पवन सिंह अनंत सिंह से काफी प्रभावित रहे हैं। एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी बनने के बाद पवन सिंह ने अनंत सिंह से खास तरीके से मुलाकात की है। पवन सिंह का एक वायरल वीडियो में वे गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ गुजरते हैं। वे कुछ उसी तरह से गाड़ियों के काफिले के साथ निकले हैं जैसे अनंत सिंह का सैंकड़ों वाहनों का काफिला होता है। पवन सिंह बाद में अनंत सिंह से मिलते हैं। वहीं अनंत सिंह उन्हें घर से बाहर तक छोड़ने के लिए आते हैं। दोनों के बीच की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, अनंत सिंह को गीत-संगीत के कद्रदान के रूप में जाना जाता है। बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन 10 सीटों पर कुल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया है, इसलिए सभी के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। NDA के 9 उम्मीदवार में जदयू (JDU) से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति, ललन प्रसाद का नाम शामिल है, वहीं भाजपा (BJP) से पवन सिंह, संजय मयूख सहित दो अन्य नाम हैं जबकि लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी और महागठबंधन में राजद से सुनील कुमार सिंह उम्मीदवार हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube