Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Maharashtra

कांग्रेस ने बीएमसी के लिए अशरफ आजमी को पार्टी का नेता नियुक्त किया

मुंबई: कांग्रेस ने तीन बार के पार्षद अशरफ आजमी को सोमवार को बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में पार्टी का नेता नियुक्त किया। कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि…

Jan 19, 2026
1 min read
कांग्रेस ने बीएमसी के लिए अशरफ आजमी को पार्टी का नेता नियुक्त किया

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

मुंबई: कांग्रेस ने तीन बार के पार्षद अशरफ आजमी को सोमवार को बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में पार्टी का नेता नियुक्त किया।

कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मौजूदा स्थिति और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा के लिए पार्टी ने हार का सामना करने वाले उम्मीदवारों की बैठक बुलाई। इन उम्मीदवारों में से अधिकतर उम्मीदवार मामूली अंतर से चुनाव हारे हैं।

उन्होंने कहा कि कुर्ला से जीत हासिल करने वाले आजमी को नए सदन के लिए कांग्रेस का नेता बनाया गया है।

वंचित बहुजन आघाडी, आरएसपी और आरपीआई (गवई) के साथ गठबंधन में हालिया चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को बीएमसी के इतिहास में सबसे कम सीट पर जीत मिली। पार्टी ने 227 सदस्यीय बीएमसी में केवल 24 सीट जीतीं। इस चुनाव में गठबंधन साझेदारों भाजपा ने 89 जबकि शिवसेना ने 29 सीट पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। विपक्षी शिवसेना (उबाठा) ने 65 जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीट जीतीं।

पटेल ने कहा, “हम कई चुनौतियों के बीच चुनाव लड़ने वाले इस समूह से भविष्य के नेता चुन सकते हैं। हमें जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत बनाना है।”

RECOMMENDED FOR YOU

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत ने छात्र की आत्महत्या और शैक्षणिक दबाव को फिर से फोकस में ला दिया है

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत ने छात्र की आत्महत्या और शैक्षणिक दबाव को फिर से फोकस में ला दिया है

18 सितंबर की मौत के बाद छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक चुनौतियों, परीक्षा संबंधी चिंताओं और छात्र सहायता प्रणालियों पर नए सिरे से चर्चा शुरू कर दी है।

The Media Times.Live News Desk
छात्र की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज, पिता ने लगाया जाति आधारित उत्पीड़न का आरोप

छात्र की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज, पिता ने लगाया जाति आधारित उत्पीड़न का आरोप

पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर एक प्रोफेसर सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

The Media Times.Live News Desk
एमपीएससी अभ्यर्थी परीक्षा और भर्ती के मुद्दों पर 26 सितंबर से पुणे में विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे

एमपीएससी अभ्यर्थी परीक्षा और भर्ती के मुद्दों पर 26 सितंबर से पुणे में विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे

उम्मीदवारों ने कथित अनियमितताओं, रद्द की गई भर्ती प्रक्रियाओं और चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश जारी करने में देरी को लेकर नए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube