Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

राष्ट्रपति और राज्यपाल – क्यूं!

द मीडिया टाइम्स- मोहित श्रीवास्तव  डेस्क: कोई “फखरूद्दीन अली अहमद” बनता है तो कोई, “जगदीप धनखड़” और “भगत सिंह कोश्यारी”। ऐसे बहुत सारे उदाहरण है जो यह बताते हैं की,…

Sep 1, 2024
2 min read
राष्ट्रपति और राज्यपाल – क्यूं!

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स- मोहित श्रीवास्तव 

डेस्क: कोई “फखरूद्दीन अली अहमद” बनता है तो कोई, “जगदीप धनखड़” और “भगत सिंह कोश्यारी”। ऐसे बहुत सारे उदाहरण है जो यह बताते हैं की, भारत में “राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, उपराज्यपाल” इत्यादि पद, एक “बोझ/कलंक” बन चुका है।

संसार का सबसे बड़ा लोकतंत्र “भारत”, “संसदीय प्रणाली” के आधार पर कार्य करता है। यहां, “विधायक/सांसद” चुनें जाते हैं और फिर ये लोग, चुनें गए लोगों में से, अपने नेता का चुनाव करते हैं और वही, “मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री” बनता है। अर्थात, अपने देश भारत में, प्रधानमंत्री का चुनाव, जनता के द्वारा, प्रत्यक्ष रूप से नहीं होता है। लेकिन, एक दुसरे लोकतांत्रिक प्रक्रिया, “राष्ट्रपति प्रणाली” में, जनता, सीधे राष्ट्रपति के लिए मतदान करती है और “संयुक्त राज्य अमेरिका” इसका एक उदाहरण है। और भी, अलग-अलग प्रकार की प्रणालियां होती हैं।

मैं, यहां पर जो राष्ट्रपति, राज्यपाल इत्यादि की बात कर रहा हूं वो भारत वाले लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए है। यहां, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल इत्यादि का चुनाव, “राजनीतिक दलों” के द्वारा होता है। और यहीं पर समस्या उत्पन्न होता है। चूंकि, इन पदों के व्यक्ति का चुनाव, राजनीतिक दलों के द्वारा होता है इसलिए, इस पद पर बैठा व्यक्ति, अपनी निष्ठा, लोकतंत्र में नहीं दिखाते हुए, अपने राजनीतिक दल की ओर दिखाता है। यह बात, अभी तक के लगभग, सभी व्यक्ति पर लागू होता है जो इस पद पर बैठे हैं। हालांकि “कुछ अपवाद” भी दिखते हैं।

सभी राजनीतिक दल, अपने अनुसार इन पदों के व्यक्ति का चुनाव करती है और विपक्षी दल इसका विरोध करते हैं। और फिर जब विपक्षी, पक्ष में आ जाते हैं, सरकार चलाते हैं तो जो पहले सरकार चला रहे थें और अब विपक्ष में आ चुके हैं, वो इसका विरोध करते हैं। अर्थात, यहां “स्वार्थशास्त्र और अर्थशास्त्र” का चरम प्रभुत्व दिखाई देता है।

अंत में मैं यही लिखूंगा की, या तो इन पदों के व्यक्ति का चुनाव, सीधा, जनता के मतदान के आधार पर होना चाहिए या फिर:-

“राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल” इत्यादि पद “समाप्त” होने चाहिए

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube