Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Other

महान तबला वादक दिवगंत श्री जाकिर हुसैन से परिचय

कुमारी रंजना, प्रधान संपादक द मीडिया टाइम्स महान तबला वादक दिवगंत श्री जाकिर हुसैन से मेरा परिचय बारह वर्ष के उम्र में हुई थी. ख्यातिप्राप्त,‌तबला वादक श्री गोदइ महाराज, कृष्णा…

Dec 21, 2024
3 min read
महान तबला वादक दिवगंत श्री जाकिर हुसैन से परिचय

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

कुमारी रंजना, प्रधान संपादक द मीडिया टाइम्स

महान तबला वादक दिवगंत श्री जाकिर हुसैन से मेरा परिचय बारह वर्ष के उम्र में हुई थी. ख्यातिप्राप्त,‌तबला वादक श्री गोदइ महाराज, कृष्णा महाराज और सितारा देवी के एक सांस्कृतिक आयोजन में मैं शिरकत करने गई थी फिर तबला वादन के महान दिग्गज्जो के नाम सुने.घर के संगीत मय माहौल ने मुझे संगीत को समझने का अवसर दिया.

वह केवल तबला वादन में ही दक्ष नहीं थे, वह शास्त्रीय संगीत की अन्य विधाओं से भी अच्छी तरह परिचित थे। वह जिस भी काम में रुचि दिखाते, उसमें महारत हासिल कर लेते। वह हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहते थे और अपने शिष्यों से कहते थे कि गुरु से जो सीखें, उससे इतर भी कुछ नया करने की कोशिश करें। वह जबरदस्त कलाकार थे।

वह जहां भी जाते, खुद को वहां के माहौल में ढाल लेते। वह विदेश में भी स्टार कलाकार का दर्जा रखते थे। उन्होंने विदेश में भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में जैसी भूमिका निभाई, उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। उनकी सादगी, उनकी संगीत साधना और उनका जीवन भारतीय संस्कृति का परिचायक था। यह उनकी लोकप्रियता का कमाल था कि उन्होंने कई उत्पादों के लिए विज्ञापन भी किए

मुश्किल काम था।

जाकिर हुसैन जितने भारत में लोकप्रिय थे, उतने ही विदेश में भी। पश्चिम में उनकी पहचान एक महान भारतीय संगीतकार के रूप में भी थी। उन्होंने कुछ फिल्मों में संगीत भी दिया। इनमें हिंदी फिल्में भी हैं और हालीवुड फिल्में भी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी की फिल्मों में अभिनय भी किया। उनका कहना था कि उन्होंने अभिनय इसलिए किया, क्योंकि कुछ नया सीखना चाहते थे। वह अमेरिका में बस गए थे।

वह वहां युवाओं को तबला वादन सिखाते थे और भारतीय संगीत के बारे में पढ़ाते थे। वह हमेशा कहते थे कि भारत एक प्राचीन देश है और उसके पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है। वह यह मानते थे कि देवी सरस्वती की उन पर खास कृपा है। उनका यह किस्सा खूब प्रचलित है कि उनके जन्म के बाद उनके पिता ने किस तरह उनके कान में तबले की थाप सुनाई थी, जबकि रिवाज यह है कि बच्चे के जन्म के बाद उसके कान में अजान सुनाई जाती है।

उनके पिता उस्ताद अल्लारक्खा का कहना था कि हमारी इबादत तो देवी सरस्वती की आराधना है। आम लोग भले ही ज्ञान की देवी सरस्वती की आराधना खास अवसरों पर करते हों, लेकिन हम जैसे शास्त्रीय संगीत के साधक तो हर दिन उनकी आराधना करते हैं और यह मानते हैं कि उनके दिए हुए ज्ञान से ही हम कुछ हासिल कर सके। उनके पिता भी विख्यात तबला वादक थे, लेकिन मुझे यह कहने में संकोच नहीं कि तबला वादन में चार चांद लगाने का काम जाकिर हुसैन ने किया।

RECOMMENDED FOR YOU

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी
OTHERJun 5, 2026

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून BIHAR NEWS : केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे 31 और एनएच 231 के खगड़िया से पूर्णिया रूट को फोरलेन में अपग्रेड करने की…

The Media Times
MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना
OTHERJun 4, 2026

MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Mansoon news : आखिरकार भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को औपचारिक घोषणा कर…

The Media Times
कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
OTHERMay 22, 2026

कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 22 मई : पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…

The Media Times
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube