Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

टेलिग्राम, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इन दिनों साइबर ठग नई मॉडस ऑपरेंडी के साथ उतर आए हैं।

साइबर ठगी का ये हथकंडा इन दिनों टेलिग्राम पर किया जा रहा है। कई बार आप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ऑनलाइन विज्ञापन या कुछ लिंक पर क्लिक करते हैं। साइबर…

May 18, 2023
3 min read
टेलिग्राम, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इन दिनों साइबर ठग नई मॉडस ऑपरेंडी के साथ उतर आए हैं।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

साइबर ठगी का ये हथकंडा इन दिनों टेलिग्राम पर किया जा रहा है। कई बार आप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ऑनलाइन विज्ञापन या कुछ लिंक पर क्लिक करते हैं। साइबर ठग आप तक पहुंच जाते हैं। आपको यूट्यूब पर लाइक करना, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना ऐसे कुछ छोटे-छोटे टास्क देते हैं। इसके बदले में आपको 2000-5008 रुपये मिलते हैं। जब आप इन टास्क को करने लगते हैं तो आपको कुछ पैसों की इनकम भी कराते हैं। इनकम आते ही यूजर्स के मन में और लालच आ जाता है।

ट्रिक है ‘लाइक और सर्वे’ के नाम पर। लालच दिया जाता है कि अगर आपके पास कुछ समय है। आप उस समय का उपयोग करके अच्छा खासा पैसा कमाना चाहते हैं तो हमारे दिए गए लिंक या फोन पर संपर्क करें। इन साइबर ठगों के झांसे में दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि देश भर में हजारों लोग जाने अनजाने फंस रहे हैं। ऐसे में एनबीटी साइबर सुरक्षा कवच आप को सावधान रहने के लिए आगाह कर रहा है। ताकि इस खतरे से बच सकें।

सबसे कम कीमत पर बेहतरीन स्क्रीन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उच्च गुणवत्ता वाले टैबलेट लें।

साइबर ठगी का ये हथकंडा इन दिनों टेलिग्राम पर किया जा रहा है। कई बार आप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ऑनलाइन विज्ञापन या कुछ लिंक पर क्लिक करते हैं। साइबर ठग आप तक पहुंच जाते हैं। आपको यूट्यूब पर लाइक करना, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना ऐसे कुछ छोटे-छोटे टास्क देते हैं। इसके बदले में आपको 2000-5008 रुपये मिलते हैं। जब आप इन टास्क को करने लगते हैं तो आपको कुछ पैसों की इनकम भी कराते हैं। इनकम आते ही यूजर्स के मन में और लालच आ जाता है।

आपको टास्क करने के पहले एक ऑनलाइन लिंक भेजते हैं। ऑनलाइन लिंक से वे आपकी आईडी तैयार करवाकर आपका अकाउंट बनवाते हैं। अकाउंट बनने के बाद टास्क पूरा करने पर आपको तीन से चार हजार की इनकम होने लगती है। जब आपके इस अकाउंट में पैसा नजर आता है तो ये ठग आपको मोटी कमाई का लालच देते हैं। आखिरकार जब यूजर पैसा निकालता है तो साइबर ठग टास्क पूरा न होने या गड़बड़ी का हवाला देकर हैरसमेंट करते हैं।

साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि वर्क फ्रॉम के नाम पर ठगी के मामले बहुत ज्यादा हो गए हैं। अगर कोई वेबसाइट, सोशल मीडिया पर कोई लिंक या टेलिग्राम से संपर्क करता है। पार्ट टाइम जॉब से मोटी कमाई का ऑफर देता है तो उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाएं। अनजान नंबर से आने वाले लिंक के बाद अगर कोई टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ने की बात करे तो अलर्ट हो जाएं। ई-वॉलेट में जमा हुए रुपये निकालने के लिए और निवेश के लिए बोले तो फौरन साइबर सेल से शिकायत दें। किसी सर्वे या लिंक पर क्लिक करने के लिए कोई कंपनी पैसा नहीं देती है। ऐसे ऑफर से सतर्क रहें। हजारों रुपये रोज घर बैठे कमाने का ऑफर सिर्फ छलावा हो सकता है। नौकरी के लिए हमेशा कंपनी के दफ्तर में ही संपर्क करें।

साइबर अपराधियों की नया ठिकाना बन रहे हैं ऑनलाइन चैट प्लेटफॉर्म्स को निशाना बना रहे हैं। इसमें वॉट्सऐप, टेलिग्राम, इंस्टाग्राम चैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासकर लोगों को ट्रैप मे फंसाया जा रहा है। लोगों को पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर झांसे में लिया जा रहा है।

RECOMMENDED FOR YOU

मुंबई कोस्टल रोड पर हाई-स्पीड बीएमडब्ल्यू दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
अपराधSep 20, 2026

मुंबई कोस्टल रोड पर हाई-स्पीड बीएमडब्ल्यू दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू ने नियंत्रण खो दिया और एक निर्माणाधीन पार्किंग क्षेत्र में कई फीट नीचे गिर गई; पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

The Media Times.Live News Desk
मुंगेर में दिनदहाड़े 15 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद का संदेह
अपराधSep 19, 2026

मुंगेर में दिनदहाड़े 15 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद का संदेह

कथित तौर पर पुराने विवाद को लेकर किशोर को निशाना बनाया गया; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The Media Times.Live News Desk
अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अनाज मंडी में हत्या को अंजाम दिया
अपराधSep 18, 2026

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube