Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

जाम से निजात: चौथे दिन नो पार्किंग जोन में चला सख्त जांच अभियान, वाहन चालकों को दी सख्त चेतावनी

जमशेदपुर:यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर को जाम मुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन की मुहिम जारी है। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर लगातार चौथे दिन साकची गोलचक्कर…

Dec 15, 2024
2 min read
जाम से निजात: चौथे दिन नो पार्किंग जोन में चला सख्त जांच अभियान, वाहन चालकों को दी सख्त चेतावनी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर:यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर को जाम मुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन की मुहिम जारी है। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर लगातार चौथे दिन साकची गोलचक्कर और आसपास के क्षेत्रों में नो पार्किंग जोन में जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), धालभूम, श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने किया।

इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और वाहन चालकों को निर्देश दिए गए कि वे नियमों का पालन करें। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सड़कों पर वाहन पार्क न करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई।

एसडीएम धालभूम ने कहा, “शहर को जाम मुक्त रखने के लिए प्रशासन के साथ-साथ सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। मीडिया, सामाजिक संगठनों और सिविल सोसाइटी से भी अनुरोध है कि वे लोगों को जागरूक करें। जिम्मेदार नागरिक बनें और अपने कृत्यों से दूसरों के लिए समस्या न खड़ी करें।”

अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर अनधिकृत पार्किंग जाम की प्रमुख वजह है। लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। जागरूकता और अनुशासन से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकता है।

इस अभियान में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री मनोज कुमार और अन्य अधिकारी शामिल थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शहरवासियों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें ताकि शहर को जाममुक्त और सुगम बनाया जा सके।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए

चोरी मानगो के जवाहर नगर में एक बंद घर में हुई, जब मालिक नमाज के लिए पास की मस्जिद में गया था।

The Media Times.Live News Desk
गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया
झारखंडSep 21, 2026

गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया

हाथी ने गोदाम का शटर तोड़ दिया और सुबह करीब तीन बजे एसएफसी चावल भंडारण सुविधा में घुस गया; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

The Media Times.Live News Desk
खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा
झारखंडSep 21, 2026

खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा

झारखंड मुक्ति मोर्चा संशोधित खनिज कानून के खिलाफ अपने अभियान को ब्लॉक स्तर के विरोध प्रदर्शन से लेकर जिला और राज्य स्तर के कार्यक्रमों की ओर ले जा रही है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube