Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के पोटका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में तेज़-तर्रार दिया बयान

द मिडिया टाईम्स डेस्क – झारखंड  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में तेज़-तर्रार…

Nov 9, 2024
2 min read
गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के पोटका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में तेज़-तर्रार दिया बयान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क – झारखंड 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में तेज़-तर्रार बयान दिए। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों की सरकारों ने आदिवासी और पिछड़ों के अधिकारों की अनदेखी की। अमित शाह ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में आदिवासी कल्याण के लिए कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने केवल 28,000 करोड़ रुपए का बजट रखा, जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने आगामी वर्षों में आदिवासी कल्याण के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक का बजट निर्धारित किया है।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार द्वारा 10 आदिवासी संग्रहालय बनाए जा रहे हैं और आदिवासी शहीदों को सम्मान देने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने झारखंड में कांग्रेस और झामुमो के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए, विशेष रूप से कांग्रेस नेता धीरज साहू के खिलाफ 350 करोड़ रुपये के घोटाले का जिक्र किया।

अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने राज्य को 84,000 करोड़ रुपए की राशि दी, लेकिन वह राशि पूरी तरह से भ्रष्टाचार में गायब हो गई। उन्होंने यह सवाल भी किया कि इन पार्टियों के नेताओं से राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए किए गए वादों का हिसाब क्यों नहीं लिया जाता।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए

चोरी मानगो के जवाहर नगर में एक बंद घर में हुई, जब मालिक नमाज के लिए पास की मस्जिद में गया था।

The Media Times.Live News Desk
गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया
झारखंडSep 21, 2026

गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया

हाथी ने गोदाम का शटर तोड़ दिया और सुबह करीब तीन बजे एसएफसी चावल भंडारण सुविधा में घुस गया; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

The Media Times.Live News Desk
खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा
झारखंडSep 21, 2026

खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा

झारखंड मुक्ति मोर्चा संशोधित खनिज कानून के खिलाफ अपने अभियान को ब्लॉक स्तर के विरोध प्रदर्शन से लेकर जिला और राज्य स्तर के कार्यक्रमों की ओर ले जा रही है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube