Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Tourism

कोरोना के बाद जहां एक ओर टूरिज्म इंडस्ट्री फिर से उठ खड़ी होने की तैयारी कर रही है, वहीं दुनिया के दूसरे देशों की तरह ही भारतीय पर्यटकों की घूमने फिरने की आदतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

अब लोग लक्जरी होटलों की बजाए होम स्टे में स्थानीय परिवारों के साथ रुकना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ नया चाहने वाली युवा पीढ़ी जंगलों और पहाड़ों में…

Jun 19, 2023
2 min read
कोरोना के बाद जहां एक ओर टूरिज्म इंडस्ट्री फिर से उठ खड़ी होने की तैयारी कर रही है, वहीं दुनिया के दूसरे देशों की तरह ही भारतीय पर्यटकों की घूमने फिरने की आदतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

अब लोग लक्जरी होटलों की बजाए होम स्टे में स्थानीय परिवारों के साथ रुकना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ नया चाहने वाली युवा पीढ़ी जंगलों और पहाड़ों में ट्री हाउसेस के अलावा खेतों के बीच फार्म हाउस में ठहरना पसंद कर रही है।

दुनिया भर में होम स्टे की सुविधा प्रदान करने वाली सबसे बड़ी कंपनी एयरबीएनबी (Air BNB) ने एक ताजा रिपोर्ट पेश की है। एयरबीएनबी की एक ताजी रिपोर्ट बताती है कि अब भारतीय पर्यटक बड़े पैमाने पर विदेश घूमने जा रहे हैं। रिपोर्ट में यह बात भी पता चली है कि भारतीय पर्यटकों को सबसे ज्यादा अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप पसंद है। इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए एयरबीएनबी की बुकिंग डबल हो गई है।

अमनप्रीत सिंह बजाज, भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, हॉन्ग कॉन्ग और ताइवान के लिए एयरबीएनबी के जनरल मैनेजर ने कहा, “यात्रा को लेकर हमें जो उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे उपयोगी संबंध स्थापित करने का जबरदस्त अवसर पैदा होता है। इससे भारतीय यात्रियों के बीच नई जगहों के बारे में जानने और यादें सहेजने को लेकर उनका बढ़ता आत्मविश्वास और उनकी इच्छा झलकती है। मेज़बानों की हमारी शानदार कम्युनिटी के साथ-साथ हम भारत के लिए रहने के लिहाज़ से अलग-अलग तरह के विकल्प सुनिश्चित करना चाहते हैं जो यात्राओं में आ रही तेज़ी को बनाए रखने के लिए बेहद ज़रूरी हैं।”

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|
पर्यटनDec 22, 2025

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|

बिहार सरकार राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म को जोड़ते हुए सरकार ने कई नई योजनाओं पर काम…

The Media Times.Live
ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन
पर्यटनNov 18, 2025

ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन

ब्रिटेन से आए एक पर्यटक ने केरल की एडक्कल गुफाओं को लेकर अपनी यात्रा अनुभव साझा किया, जिसमें उन्होंने इन प्राचीन गुफाओं को ‘भारत की सबसे चमत्कारी ऐतिहासिक विरासत’ बताया।…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube