Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Tourism

अगस्त की छुट्टियों में इन जगहों को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन, शानदार और यादगार होगी ट्रैवल।

अगस्त का महीना बारिश, हरियाली और ठंडक लेकर आता है, जो ट्रैवल के लिए एकदम परफेक्ट होता है। यदि आप भी अगस्त की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना…

Aug 7, 2025
2 min read
अगस्त की छुट्टियों में इन जगहों को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन, शानदार और यादगार होगी ट्रैवल।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

अगस्त का महीना बारिश, हरियाली और ठंडक लेकर आता है, जो ट्रैवल के लिए एकदम परफेक्ट होता है। यदि आप भी अगस्त की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये ट्रैवल डेस्टिनेशन आपकी ट्रिप को बना देंगे बेहद खास और यादगार। कुर्ग ,कर्नाटक1हरियाली, कॉफी प्लांटेशन और झरनों के लिए मशहूर कुर्ग को ‘भारत का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। अगस्त में यहां का मौसम ठंडा और सुहावना होता है। ट्रैकिंग, नेचर वॉक और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।शिलॉन्ग, मेघालय बादलों का शहर शिलॉन्ग अगस्त में अपनी खूबसूरती की चरम सीमा पर होता है। उमियाम झील, एलिफैंट फॉल्स और लैटलोंग पार्क जैसे स्थान यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। मानसून इसे और भी आकर्षक बना देता है।लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो लेह-लद्दाख का प्लान बनाइए। अगस्त में मौसम साफ होता है और बाइक ट्रिप के लिए बेस्ट समय भी। नुब्रा वैली, पेंगोंग लेक और खारदुंगला पास जैसी जगहें ट्रिप को रोमांचक बना देंगी।

वल्लपराई, तमिलनाडु यह जगह भीड़ से दूर, शांति और प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए बेहतरीन है। चाय बागान, झरने और जंगल इसे खास बनाते हैं। अगस्त की हरियाली में वल्लपराई किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता।
माउंट आबू, राजस्थानराजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, जहां अगस्त में हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलती हैं। नक्की लेक, गुरु शिखर और दिलवाड़ा मंदिर जैसे स्थान यहां पर्यटकों को खूब भाते हैं।
महाबलेश्वर, महाराष्ट्रसह्याद्री की वादियों में बसा महाबलेश्वर मॉनसून में बेहद खूबसूरत नजर आता है। स्ट्रॉबेरी फार्म्स, आर्थर सीट और वेन्ना लेक जैसे स्थान इसे मानसून डेस्टिनेशन बनाते हैं।
ट्रिप प्लान करते समय मौसम की जानकारी जरूर लें।बारिश के मौसम में ट्रैकिंग या बाइकिंग करते वक्त सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।होटल और टिकट की बुकिंग पहले से कर लें, अगस्त में पर्यटन स्थल भीड़भाड़ वाले हो सकते हैं।
अगर आप अगस्त में सुकून और रोमांच से भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो इन जगहों में से किसी एक को चुनिए और अपने सफर को बना दीजिए यादगार

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|
पर्यटनDec 22, 2025

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|

बिहार सरकार राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म को जोड़ते हुए सरकार ने कई नई योजनाओं पर काम…

The Media Times.Live
ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन
पर्यटनNov 18, 2025

ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन

ब्रिटेन से आए एक पर्यटक ने केरल की एडक्कल गुफाओं को लेकर अपनी यात्रा अनुभव साझा किया, जिसमें उन्होंने इन प्राचीन गुफाओं को ‘भारत की सबसे चमत्कारी ऐतिहासिक विरासत’ बताया।…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube