Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

JHARKHAND : जमशेदपुर में 8 केंद्रों पर होगी नीट-यूजी परीक्षा, डीसी ने की समीक्षा

द मीडिया टाइम्स डेस्क : 11 जून   Jamshedpur News: शहर में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त…

Jun 11, 2026
2 min read
JHARKHAND : जमशेदपुर में 8 केंद्रों पर होगी नीट-यूजी परीक्षा, डीसी ने की समीक्षा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क : 11 जून

 

Jamshedpur News: शहर में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इनविजिलेटर (वीक्षक) के रूप में केवल सरकारी कर्मियों की ही ड्यूटी लगायी जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन, शहर में सुगम यातायात और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रमुख चौक-चौराहों और केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी (फ्रिस्किंग) ली जाएगी और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज कर सील कर दिया जाएगा। साथ ही, केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के 6 शिक्षण संस्थानों में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube