Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR MLC ELECTION चिराग ने MLC चुनाव में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी पर जताया भरोसा, हुलास पाण्डेय को झटका

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून Bihar News: बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने…

Jun 6, 2026
2 min read
BIHAR MLC ELECTION चिराग ने MLC चुनाव में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी पर जताया भरोसा, हुलास पाण्डेय को झटका 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून

Bihar News: बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी के स्टैंड को क्लियर कर दिया है। चिराग ने पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी के नाम पर मुहर लगा दी है। इस फैसले से पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधान पार्षद हुलास पाण्डेय को करारा झटका लगा है।

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के बाद अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि विधान परिषद चुनाव में एलजेपी (रामविलास) अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाएगी। इस फैसले ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय की दावेदारी को करारा झटका दिया है।

सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान लंबे समय से बिहार में पार्टी को मजबूत करने और नए चेहरों को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। अशरफ अंसारी को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब उन्हें विधान परिषद चुनाव का टिकट देने का फैसला पार्टी की अंदरूनी एकता और भविष्य की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। अंसारी मुस्लिम समुदाय से आते हैं और बिहार की राजनीति में उनकी पकड़ मानी जाती है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube