Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Health care

स्वस्थ रहने के लिए दूध पीना भी बहुत जरूरी होता है. कुछ लोग दूध में चीनी तो कुछ लोग हल्दी मिलाकर पीते हैं. कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो दूध में देसी घी मिलाना पसंद करते हैं. क्या आप जानते हैं कि दूध में देसी घी मिलाकर पीने से शरीर के कई रोग दूर हो सकते हैं?

स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना बहुत जरूरी है. विटामिन्स और मिनरल्स को हासिल करने के लिए ताजे फल और सब्जियों के साथ-साथ मेवे…

Aug 13, 2023
2 min read
स्वस्थ रहने के लिए दूध पीना भी बहुत जरूरी होता है. कुछ लोग दूध में चीनी तो कुछ लोग हल्दी मिलाकर पीते हैं. कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो दूध में देसी घी मिलाना पसंद करते हैं. क्या आप जानते हैं कि दूध में देसी घी मिलाकर पीने से शरीर के कई रोग दूर हो सकते हैं?

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना बहुत जरूरी है. विटामिन्स और मिनरल्स को हासिल करने के लिए ताजे फल और सब्जियों के साथ-साथ मेवे और दूध का सेवन करना भी बहुत जरूरी है. आजकल लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल और खाने की आदतों को इतना बिगाड़ लिया है कि कम उम्र में ही उन्हें गंभीर बीमारियां लगने लगी हैं. डायबिटीज जैसी बीमारियां बच्चों में भी देखने को मिल रही हैं, जो चिंता का विषय है.

हेल्दी डाइजेशन: दूध में रोजाना एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है और पेट से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है. अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो रोज देसी घी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं.

2. इम्यूनिटी: कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को देसी घी वाला दूध पीना चाहिए. इससे इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीर का एनर्जी लेवल बरकरार रहता है. सिर्फ इतना ही नहीं, आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी यह दूध बहुत फायदेमंद है.

3. जोड़ों के दर्द में राहत: अगर आप अक्सर जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो इस दूध का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि देसी घी में ओमेगा 3 के साथ-साथ ओमेगा 6 फैटी एसिड भी होता है, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है और जोड़ों में होने वाली ऐंठन भी दूर करता है.

4. बढ़ाए ताकत: दूध और देसी घी दोनों ही शक्तिशाली खाद्य पदार्थ माने जाते हैं. इन दोनों का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और स्टेमिना मजबूत होता है. इसके अलावा, मांसपेशियां की मजबूती में भी यह काफी सहायक साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

RECOMMENDED FOR YOU

गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है
HEALTH CAREJan 31, 2026

गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है

नई दिल्ली/पणजी (गोवा), आयुर्वेद, योग और आधुनिक चिकित्सा विधियों का अनूठा समन्वय पेश करने वाला PRAYAS केंद्र गोवा के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में बच्चों के न्यूरोडेवलपमेंटल और…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube