Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Other

मुंबई में भारी बारिश, कुछ इलाकों में जलभराव, ट्रेन सेवाएं सामान्य

द मीडिया टाइम्स डेस्क  मुंबई: मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार को रुक-रुक कर भारी बारिश हुई,…

Jul 20, 2024
2 min read
मुंबई में भारी बारिश, कुछ इलाकों में जलभराव, ट्रेन सेवाएं सामान्य

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

                           द मीडिया टाइम्स डेस्क 

मुंबई: मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार को रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिसके कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी भर गया लेकिन लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मुंबई में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 91 मिमी बारिश हुई, जबकि इसके पूर्वी एवं पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 87 मिमी और 93 मिमी बारिश दर्ज की गई।अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 91 मिमी बारिश हुई, जबकि इसके पूर्वी एवं पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 87 मिमी और 93 मिमी बारिश दर्ज की गई।आईएमडी ने नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश और अगले दो दिन में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें।शनिवार को चंद्रपुर के लिए ‘रेड’ अलर्ट तथा नागपुर, अमरावती और वर्धा जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।विभाग ने मुंबई में भी मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।आएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर समुद्र में 4.24 मीटर एवं रात 11 बजकर 24 मिनट पर 3.66 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी जमा होने के कारण कुर्ला क्षेत्र में शीतल सिनेमा और काले मार्ग के पास की सड़क पर यातायात को अन्य मार्गों की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि गोरेगांव पूर्व में आरे मार्ग पर यातायात को सीप्ज-मरोल मरोशी-जेवीएलआर की ओर मोड़ दिया गया है।यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जलभराव के कारण अंधेरी भूमिगत मार्ग को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और वाहनों को एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है।मुंबई महानगर क्षेत्र में उपनगरीय रेल सेवाएं संचालित करने वाले मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने बताया कि स्थानीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी
OTHERJun 5, 2026

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून BIHAR NEWS : केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे 31 और एनएच 231 के खगड़िया से पूर्णिया रूट को फोरलेन में अपग्रेड करने की…

The Media Times
MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना
OTHERJun 4, 2026

MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Mansoon news : आखिरकार भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को औपचारिक घोषणा कर…

The Media Times
कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
OTHERMay 22, 2026

कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 22 मई : पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…

The Media Times
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube