Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

महान देश के निर्माण के लिए इतिहास की गहरी जानकारी आवश्यक है अमित शाह.

दिल्ली के लाल किले पर जय हिंद लाइट एंड साउंड के शो का उद्घाटन करते हुए मंगलवार को गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि लाइट एंड साउंड शो…

Jan 12, 2023
2 min read
महान देश के निर्माण के लिए इतिहास की गहरी जानकारी आवश्यक है अमित शाह.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

दिल्ली के लाल किले पर जय हिंद लाइट एंड साउंड के शो का उद्घाटन करते हुए मंगलवार को गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भारतवासी भारत के हजारों साल के इतिहास को एक सामंजस्य के साथ समाहित कर इसे समझेंगे। इसके तहत इस के गर्भ में हजारों साल के इतिहास का संकलन है।

आजादी के 75 में वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और भारत के ऐतिहासिक विरासत को प्रेरणा स्थल बनाने के क्रम में आज यह यात्रा लाल किला से शुरू हो रही है।

आगे अमित शाह ने उद्घाटन समारोह में कहा जो इतिहास की गहराई को नहीं समझते वह महान देश का निर्माण नहीं कर सकते। इस लाइट एंड साउंड प्रोग्राम में 1 घंटे के अंतर्गत भारत का शानदार इतिहास समेटा गया है। हमारी युवा पीढ़ी इसके माध्यम से देश के इतिहास का ज्ञान प्राप्त करेगी।

आगे श्री अमित शाह ने कहा अगले 25 साल भारत के 130 करोड़ लोगों के सामूहिक प्रयासों से भारत को दुनिया में शीर्ष पर देखने का समय आ गया है।

प्रधानमंत्री ने भारत की इस अवधि को अमृत काल का नाम दिया है। भारत को विश्व के हर क्षेत्र में कहां पहुंचना है मोदी जी ने इसलिए आजादी के अमृत महोत्सव से आजादी के शताब्दी तक के समय को अमृत काल के नाम से संकल्पित किया गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube