Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। बजट का सबसे ज्यादा लाभ यूपी को मिलेगा- योगी आदित्यनाथ.

विचार व्यक्त किए। पीएम गरीब कल्याण योजना का सबसे बड़ा लाभ यूपी को मिला है। प्रदेश के 15 करोड लोग पीएम योजना से जुड़े हैं। योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस…

Feb 4, 2023
2 min read
भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। बजट का सबसे ज्यादा लाभ यूपी को मिलेगा- योगी आदित्यनाथ.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

विचार व्यक्त किए। पीएम गरीब कल्याण योजना का सबसे बड़ा लाभ यूपी को मिला है। प्रदेश के 15 करोड लोग पीएम योजना से जुड़े हैं। योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत की कल्पना को साकार करने वाला है। भारत के अगले 25 वर्ष का विजन बजट में निहित है। लोक कल्याणकारी इस बजट से नए भारत और विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी।

अगर वास्तव में देखा जाए तो प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक 66% की वृद्धि हुई है। यह भारत के अमृत काल का पहला बजट है। समावेशी और अंत्योदय का यह बजट है। इस बजट का सबसे ज्यादा फायदा यूपी को मिलने वाला है।

योगी ने आगे कहा कि इस बजट में सप्त ऋषि का मॉडल रखा है। यानी 7 अहम काम जिससे भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

बजट में ग्रीन ग्रोथ का प्रावधान है और यूपी ग्रीन ग्रोथ की ओर बढ़ रहा है। इस बजट में यूथ पावर का भी ध्यान रखा गया है। यूनियन बजट विकसित भारत की परिकल्पना को सामने रखकर लाया गया है।

सच्चाई तो यह है कि विगत 8 सालों में पर कैपिटा इनकम दोगुनी हुई है। अब 7 फ़ीसदी का विकास दर का लक्ष्य। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के बजट में काफी वृद्धि हुई है। पिछले 6 वर्षो के अंदर उत्तर प्रदेश को 45 लाख से अधिक इस योजना के तहत आवास उपलब्ध हुए हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube