Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

दूल्हा बेहोश, दुल्हन नाराज़, ठंड ने तोड़ी शादी

देवघर: घोरमारा में एक शादी समारोह ने अजीब मोड़ ले लिया, जब ठंड की वजह से दूल्हा बेहोश हो गया और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। यह घटना…

Dec 18, 2024
2 min read
दूल्हा बेहोश, दुल्हन नाराज़, ठंड ने तोड़ी शादी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

देवघर: घोरमारा में एक शादी समारोह ने अजीब मोड़ ले लिया, जब ठंड की वजह से दूल्हा बेहोश हो गया और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

घटना सुखाड़ी मंडल गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह की है, जहां देवघर के रहने वाले अनुज कुमार की बारात भागलपुर की एक युवती से शादी के लिए पहुंची थी। बारात धूमधाम से स्वागत के बाद वरमाला का कार्यक्रम खुले आसमान के नीचे संपन्न हुआ। इसके बाद शादी की अन्य रस्में शुरू होने वाली थीं कि अचानक दूल्हा ठंड से कांपते हुए बेहोश होकर गिर पड़ा।

दूल्हे को आनन-फानन में एक कमरे में ले जाया गया, जहां स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया। डॉक्टर ने बताया कि दूल्हा सुबह से खाली पेट था और ठंड लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान दूल्हे को इंजेक्शन दिया गया और करीब डेढ़ घंटे बाद वह होश में आया।

हालांकि, दूल्हे के होश में आने के बाद जब शादी की रस्में दोबारा शुरू करने की कोशिश की गई, तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि दूल्हे की हालत गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है, और वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकती। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अड़ी रही।

दुल्हन के इनकार के बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई, जो सुबह तक जारी रही। सूचना पाकर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, दुल्हन अपने फैसले पर कायम रही। आखिरकार, दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया और दुल्हन अपने घर भागलपुर चली गई।

इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शादी की इस अनोखी कहानी को लोग चटकारे लेकर सुन रहे हैं, जबकि दोनों परिवार इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से सकते में हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube