Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

छठ पर्व को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न गंगा घाटों का किया निरीक्षण।

द मिडिया टाईम्स – झारखंड  छठ पर्व को लेकर साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने पदाधिकारियों के साथ स्पीड बोट के माध्यम से सभी गंगा घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान उपायुक्त…

Nov 5, 2024
2 min read
छठ पर्व को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न गंगा घाटों का किया निरीक्षण।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

 द मिडिया टाईम्स – झारखंड 

छठ पर्व को लेकर साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने पदाधिकारियों के साथ स्पीड बोट के माध्यम से सभी गंगा घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान उपायुक्त ने शहर के शकुंतला घाट, बिजली घाट, ओझा टोली घाट, जनता घाट, छठ घाट, एवं चानन घाट का निरीक्षण किया साथ ही पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।

उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा सभी गंगा घाटों पर सफाई एवं मिट्टी हटाने तथा बैराकेटिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने सभी घाटों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। छठ पूजा के अवसर पर सभी घाटों पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा खतरनाक गंगा घाटों को भी चिन्हित करने तथा गंगा के उचित जल स्तर के बीच श्रद्धालुओं को रहने के लिए बैरिकेडिंग करने का भी निर्देश दिया है। बड़े नावों, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

छठ व्रतियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त अस्थाई चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालुओं को सभी समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे।

 

 

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube