Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Tourism

एडवेंचर और रोमांच के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही पुणे की 8 मशहूर पर्यटन स्थलों पर रोपवे की सुविधा शुरू होने जा रही है

एडवेंचर और रोमांच के शौकीनों के लिए एकबड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार ने पुणे जिले के आठ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रोपवे (केबल कार) सुविधाओं के निर्माण की मंजूरी दी…

Mar 26, 2025
2 min read
एडवेंचर और रोमांच के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही पुणे की 8 मशहूर पर्यटन स्थलों पर रोपवे की सुविधा शुरू होने जा रही है

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

 एडवेंचर और रोमांच के शौकीनों के लिए एकबड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार ने पुणे जिले के आठ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रोपवे (केबल कार) सुविधाओं के निर्माण की मंजूरी दी है। इन रोपवे परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यटकों की पहुंच को सरल बनाना और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना।

पुणे घूमने का मजा अब दोगुना होने वाला है! एडवेंचर और रोमांच के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही पुणे की 8 मशहूर पर्यटन स्थलों पर रोपवे की सुविधा शुरू होने जा रही है. इन रोपवे के जरिए न सिर्फ इन पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा, बल्कि सफर का आनंद भी रोमांचक हो जाएगा. केंद्र सरकार की ‘परवतमाला योजना’ के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, जिसका मकसद पहाड़ी क्षेत्रों का विकास और पर्यटन को बढ़ावा देना है.

इन रोपवे परियोजनाओं के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के साथ सहयोग किया है। राज्य सरकार इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि 30 वर्षों की लीज पर उपलब्ध कराएगी। इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी。 

 

विशेष रूप से, सिंहगढ़ रोपवे परियोजना का प्रस्ताव पहली बार 2015 में रखा गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से यह अब तक पूरा नहीं हो सका था। अब, इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए आवश्यक मंजूरी और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

इन रोपवे सुविधाओं के निर्माण से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और बच्चों के लिए इन दुर्गम स्थलों तक पहुंचना आसान होगा, जिससे वे भी इन ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का आनंद ले सकेंगे।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|
TOURISMDec 22, 2025

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|

बिहार सरकार राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म को जोड़ते हुए सरकार ने कई नई योजनाओं पर काम…

The Media Times.Live
ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन
TOURISMNov 18, 2025

ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन

ब्रिटेन से आए एक पर्यटक ने केरल की एडक्कल गुफाओं को लेकर अपनी यात्रा अनुभव साझा किया, जिसमें उन्होंने इन प्राचीन गुफाओं को ‘भारत की सबसे चमत्कारी ऐतिहासिक विरासत’ बताया।…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube