Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

उत्तर पूर्व में भाजपा ने बजाया चुनावी बिगुल त्रिपुरा में जेपी नड्डा का रोड शो, मुख्यमंत्री मानिक साह भी हुए शामिल

इन दिनों भाजपा उत्तर पूर्वी राज्यों के दौरों को अपना लक्ष्य बनाकर लगातार इन राज्यों का निरीक्षण कर रही है । इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी…

Jan 14, 2023
2 min read
उत्तर पूर्व में भाजपा ने बजाया चुनावी बिगुल त्रिपुरा में जेपी नड्डा का रोड शो, मुख्यमंत्री मानिक साह  भी हुए शामिल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

इन दिनों भाजपा उत्तर पूर्वी राज्यों के दौरों को अपना लक्ष्य बनाकर लगातार इन राज्यों का निरीक्षण कर रही है । इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम त्रिपुरा जिले में रोड शो का आह्वान किया। इस भव्य रोड शो में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह भी शामिल हुए।

आपको बताते चलें कि त्रिपुरा में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव 60 सीटों के लिए होना है। ज्ञात हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा ने पहली बार सरकार बनाई थी। इस जीत के साथ ही त्रिपुरा में लगभग 30 वर्षों से चला आ रहा वामपंथी सत्ता का शासन समाप्त हो गया।

इसी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मार्गदर्शन में भारतीय चुनाव आयोग की एक टीम चुनावी तैयारियों की समीक्षा और निरीक्षण के लिए त्रिपुरा पहुंची है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे , और ईसी अरुण गोयल सहित निर्वाचन अधिकारी अगरतला पहुंच रहे हैं।

इसके अतिरिक्त भाजपा भाजपा अध्यक्ष, त्रिपुरा के भाजपा नेताओं के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी व्यापक चर्चा करेंगे।

यूं तो त्रिपुरा का विधानसभा चुनाव अभी 6 महीने दूर है लेकिन भाजपा ने अपनी जीत की पृष्ठभूमि अभी से तैयार करना शुरू कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का त्रिपुरा दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हाल में राज्य मंत्रिमंडल में कई फेरबदल देखा गया है।

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि जेपी नड्डा अपने इस दो दिवसीय दौरे में खासकर संगठनात्मक गतिविधियों पर मुख्य रूप से चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान भाजपा अध्यक्ष एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। विगत में करुणा महामारी के चलते नागदा का त्रिपुरा दौरा रद्द करना पड़ा था।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube