Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Life Style

आज का राशिफल: 12 राशियों पर त्रयोदशी का प्रभाव

Aaj Ka Rashifal 10 February 2025: आज 10 फरवरी 2025, सोमवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज पुनर्वसु, आर्द्रा और प्रीति योग का संयोग बन…

Feb 10, 2025
2 min read
आज का राशिफल: 12 राशियों पर त्रयोदशी का प्रभाव

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

Aaj Ka Rashifal 10 February 2025: आज 10 फरवरी 2025, सोमवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज पुनर्वसु, आर्द्रा और प्रीति योग का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं 12 राशियों पर इसका प्रभाव और लाभकारी उपाय।

मेष राशि (Aries)

फल: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व पूरे होंगे, स्थान परिवर्तन संभव। उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

फल: रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन पारिवारिक समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय: किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि (Gemini)

फल: सम्मान और सुखद यात्रा के योग हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और सूर्य को जल दें।

कर्क राशि (Cancer)

फल: राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। उपाय: चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि (Leo)

फल: कारोबार में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपाय: गाय को गुड़ और रोटी दें तथा सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि (Virgo)

फल: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और सूर्य को जल दें।

तुला राशि (Libra)

फल: मन अशांत रह सकता है, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपाय: किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

फल: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला या गुड़ चना खिलाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

फल: धन और यश में वृद्धि होगी, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें और गाय को भोजन कराएं।

मकर राशि (Capricorn)

फल: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन मन परेशान रह सकता है। उपाय: सूर्य को जल दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

फल: आर्थिक मामलों में खर्च अधिक होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय: पिता का आशीर्वाद लें और घायल गाय का उपचार कराएं।

मीन राशि (Pisces)

फल: शिक्षा में सफलता मिलेगी, नौकरी में बदलाव संभव। उपाय: गाय को हल्दी लगी आटे की लोई खिलाएं और सूर्य को जल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना हेतु दी जा रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube