Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Education

नई व्यवस्था 2026 के तहत अब साल में दो बार होगा महाराष्ट्र का MHT-CET एग्जाम, JEE Main पैटर्न पर होगा आयोजन

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सबसे बड़े प्रोफेशनल कोर्स प्रवेश परीक्षा MHT-CET (Maharashtra Common Entrance Test) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित…

Nov 13, 2025
2 min read
नई व्यवस्था 2026 के तहत अब साल में दो बार होगा महाराष्ट्र का MHT-CET एग्जाम, JEE Main पैटर्न पर होगा आयोजन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सबसे बड़े प्रोफेशनल कोर्स प्रवेश परीक्षा MHT-CET (Maharashtra Common Entrance Test) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी, ठीक उसी तरह जैसे JEE Main परीक्षा होती है। यह नई व्यवस्था साल 2026 के एडमिशन साइकिल से लागू होराज्य CET सेल के अनुसार, MHT-CET परीक्षा अब दो सत्रों में आयोजित की जाएगी —पहला सत्र अप्रैल में,दूसरा सत्र मई में।

छात्रों के लिए कम से कम एक सत्र में शामिल होना अनिवार्य होगा। वहीं, दोनों सत्रों में शामिल होना वैकल्पिक (optional) रहेगा। जिन उम्मीदवारों ने दोनों सत्रों में परीक्षा दी होगी, उनके दोनों स्कोर में से बेहतर स्कोर को मान्यता दी जाएगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे और परीक्षा के दौरान होने वाले दबाव में भी कमी आएगी। अगर किसी कारणवश छात्र एक सत्र में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते, तो वे दूसरे सत्र में अपनी रैंक सुधार सकते हैं।
MHT-CET परीक्षा महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। नए नियमों के तहत, किसी भी सरकारी या निजी प्रोफेशनल कॉलेज में प्रवेश के लिए MHT-CET का स्कोर अनिवार्य रहेगा।
राज्य शिक्षा मंत्री ने बताया कि दो सत्रों में परीक्षा कराने का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को और पारदर्शी और छात्र-हितैषी बनाना है। इससे राज्य के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के समान फेयर चांस मिलेगा।

2026 से महाराष्ट्र के लाखों छात्रों के लिए यह बदलाव बड़ी राहत लेकर आएगा। अब MHT-CET परीक्षा भी JEE Main की तरह दो अवसर प्रदान करेगी, जिससे छात्रों को अपनी मेरिट सुधारने और बेहतर कॉलेज पाने का मौका मिलेगा।

RECOMMENDED FOR YOU

यूजीसी ने विकलांग छात्रों के अधिकारों पर नियम सख्त किए, विश्वविद्यालयों से डेटा मांगा
शिक्षाSep 20, 2026

यूजीसी ने विकलांग छात्रों के अधिकारों पर नियम सख्त किए, विश्वविद्यालयों से डेटा मांगा

विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को 30 सितंबर, 2026 तक प्रवेश, कर्मचारियों की नियुक्ति, फेलोशिप और छात्रवृत्ति पर विवरण जमा करने के लिए कहा गया है।

The Media Times.Live News Desk
उच्च शिक्षा एआई के उपयोग पर जोर देती है, शिक्षा प्रणाली बदलते युग के लिए तैयार करती है
शिक्षाSep 19, 2026

उच्च शिक्षा एआई के उपयोग पर जोर देती है, शिक्षा प्रणाली बदलते युग के लिए तैयार करती है

मंगलुरु में एक शिक्षा सम्मेलन में विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने शिक्षण, अनुसंधान, छात्र मूल्यांकन और विश्वविद्यालय प्रशासन में एआई के संभावित उपयोग पर चर्चा की।

The Media Times.Live News Desk
STARCARES ने थाईलैंड में स्कूल कोर्ट का पुनर्निर्माण किया, जिसका उपयोग अब छात्रों और समुदाय द्वारा किया जाता है
शिक्षाSep 18, 2026

STARCARES ने थाईलैंड में स्कूल कोर्ट का पुनर्निर्माण किया, जिसका उपयोग अब छात्रों और समुदाय द्वारा किया जाता है

पुनर्निर्मित स्कूल कोर्ट छात्रों के साथ-साथ आसपास के समुदाय के लोगों के लिए एक साझा स्थान बन गया है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube