Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

WEATHER FORECAST : बिहार, झारखंड समेत 15 राज्यों मे आंधी-तूफान और मूसलधार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 12 जून Weather News : देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 घंटे के…

Jun 12, 2026
3 min read
WEATHER FORECAST : बिहार, झारखंड समेत 15 राज्यों मे आंधी-तूफान और मूसलधार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 12 जून

Weather News : देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली समेत 15 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। किसानों और मछुआरों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं पांच राज्यों में ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी दी गई है। यदि आप पहाड़ी राज्यों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर देख लें। खराब मौसम के कारण यात्रा प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को घने जंगलों और बड़े पेड़ों वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज आंधी के कारण बड़े पेड़ गिर सकते हैं और हादसे हो सकते हैं। दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और असम में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात से नुकसान की भी आशंका जताई गई है।दिल्ली में 12 जून को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में मध्यम से भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।रांची, पलामू, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, साहेबगंज, हजारीबाग और जमशेदपुर में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार लगभग 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

RECOMMENDED FOR YOU

राहुल गांधी के कार्यक्रम की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने तीन शो रद्द किए, दावा किया कि उन्हें धमकियां मिलीं
भारतSep 22, 2026

राहुल गांधी के कार्यक्रम की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने तीन शो रद्द किए, दावा किया कि उन्हें धमकियां मिलीं

कॉमेडियन पुलकित मणि ने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के 'स्टूडेंट्स की गूंज' कार्यक्रम में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने नोएडा, लखनऊ और कानपुर में आगामी शो रद्द कर दिए।

The Media Times.Live News Desk
अयोग्यता के खिलाफ दानम नागेंदर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सुनवाई 23 सितंबर को
भारतSep 21, 2026

अयोग्यता के खिलाफ दानम नागेंदर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सुनवाई 23 सितंबर को

खैरताबाद के पूर्व विधायक ने दलबदल विरोधी कानून के तहत तेलंगाना उच्च न्यायालय के अयोग्यता आदेश को चुनौती दी है और उच्चतम न्यायालय के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग की है।

The Media Times.Live News Desk
आवारा पशु आश्रयों को लेकर एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ
भारतSep 21, 2026

आवारा पशु आश्रयों को लेकर एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तीय और प्रशासनिक बोझ का हवाला देते हुए देश भर में आवारा मवेशियों के लिए आश्रय स्थापित करने के निर्देशों को चुनौती दी है और तर्क दिया है कि स्थानीय निकायों और जिला प्रशासन को जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube