Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

WEATHER FORECAST अगले चंद घंटे में मौसम का बदलेगा मिजाज, 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश होने के आसार

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून   National News : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच हो रही तेज आंधी और बारिश से लोगों को काफी…

Jun 6, 2026
2 min read
WEATHER FORECAST अगले चंद घंटे में मौसम का बदलेगा मिजाज, 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश होने के आसार 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून

 

National News : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच हो रही तेज आंधी और बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर निचले वायुमंडल में एक चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में भी हवा का चक्र बन रहा है। इसी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 7 दिनों तक केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। केरल में 6 और 7 जून को कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले एक हफ्ते तक तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 5 जून को कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा के कई हिस्सों में पहुंच गया है और आगे बढ़ रहा है। अगले 2 से 3 दिनों में यह महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच सकता है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

दिल्ली में 6 जून को गरज के साथ बारिश हो सकती है और तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 7 जून से मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी बढ़ेगी। 9 और 10 जून को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में 6 जून को कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 9 से 11 जून के बीच कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना भी है। इसके बाद 10 और 11 जून के आसपास फिर से बारिश हो सकती है।

RECOMMENDED FOR YOU

राहुल गांधी के कार्यक्रम की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने तीन शो रद्द किए, दावा किया कि उन्हें धमकियां मिलीं
भारतSep 22, 2026

राहुल गांधी के कार्यक्रम की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने तीन शो रद्द किए, दावा किया कि उन्हें धमकियां मिलीं

कॉमेडियन पुलकित मणि ने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के 'स्टूडेंट्स की गूंज' कार्यक्रम में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने नोएडा, लखनऊ और कानपुर में आगामी शो रद्द कर दिए।

The Media Times.Live News Desk
अयोग्यता के खिलाफ दानम नागेंदर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सुनवाई 23 सितंबर को
भारतSep 21, 2026

अयोग्यता के खिलाफ दानम नागेंदर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सुनवाई 23 सितंबर को

खैरताबाद के पूर्व विधायक ने दलबदल विरोधी कानून के तहत तेलंगाना उच्च न्यायालय के अयोग्यता आदेश को चुनौती दी है और उच्चतम न्यायालय के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग की है।

The Media Times.Live News Desk
आवारा पशु आश्रयों को लेकर एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ
भारतSep 21, 2026

आवारा पशु आश्रयों को लेकर एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तीय और प्रशासनिक बोझ का हवाला देते हुए देश भर में आवारा मवेशियों के लिए आश्रय स्थापित करने के निर्देशों को चुनौती दी है और तर्क दिया है कि स्थानीय निकायों और जिला प्रशासन को जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube