Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

टाटानगर रेलवे में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, विभागों में सजी आकर्षक प्रतिमाएं

रेलवे के विभिन्न विभागों में विधि-विधान से हुई पूजा, कर्मचारियों ने मशीनों और उपकरणों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की

Sep 17, 2026
2 min read
Vishwakarma Puja Celebrated with Fanfare at Tatanagar Railway, Attractive Idols Installed in Departments

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live News Desk
The Media Times

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे के विभिन्न विभागों में गुरुवार को निर्माण और तकनीक के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। सुबह से ही रेल कर्मचारी अपने-अपने विभागों में पहुंचने लगे और विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। पूजा को लेकर रेलवे कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

टाटानगर स्टेशन के अलग-अलग विभागों में पूजा के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। स्टेशन के एक कार्यालय को अस्थायी रूप से खाली कर वहां रखी टेबल-कुर्सियों को प्लेटफॉर्म पर लगाया गया, ताकि पूजा के आयोजन में किसी तरह की बाधा न आए। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई के बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की।

वहीं, एक विभाग में प्लेटफॉर्म की ओर खुलने वाले गेट को बंद रखा गया। इसके बाद कर्मचारी पिछले दरवाजे से विभाग में पहुंचते रहे और ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियां भी संभालते रहे। पूजा के साथ रेलवे का नियमित कामकाज भी चलता रहा।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर रेलवे के विभिन्न विभागों में एक से बढ़कर एक आकर्षक और नक्काशीदार प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। रंग-बिरंगी सजावट और पूजा की तैयारियां कर्मचारियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कई कर्मचारियों ने पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया।

रेलवे के तकनीकी और परिचालन से जुड़े कर्मचारियों के लिए विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन मशीनों, उपकरणों और कार्यस्थल पर इस्तेमाल होने वाले संसाधनों की पूजा की जाती है। टाटानगर रेलवे में भी कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल और उपकरणों की पूजा कर सुख, समृद्धि और सुरक्षित कार्य की कामना की।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए

चोरी मानगो के जवाहर नगर में एक बंद घर में हुई, जब मालिक नमाज के लिए पास की मस्जिद में गया था।

The Media Times.Live News Desk
गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया
झारखंडSep 21, 2026

गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया

हाथी ने गोदाम का शटर तोड़ दिया और सुबह करीब तीन बजे एसएफसी चावल भंडारण सुविधा में घुस गया; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

The Media Times.Live News Desk
खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा
झारखंडSep 21, 2026

खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा

झारखंड मुक्ति मोर्चा संशोधित खनिज कानून के खिलाफ अपने अभियान को ब्लॉक स्तर के विरोध प्रदर्शन से लेकर जिला और राज्य स्तर के कार्यक्रमों की ओर ले जा रही है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube